Wednesday, February 18, 2026
spot_img
HomeMarqueeडीजल चोरी की घटना में पुलिस ने शुरू की छानबीन

डीजल चोरी की घटना में पुलिस ने शुरू की छानबीन

हाईवे पर डीजल चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय

खड़े डम्पर,ट्रक से चोर करते डीजल चोरी

बिलग्राम थाना क्षेत्र में बुधबार की रात एक डम्फर से डीजल चोरी का मामला सामने आया था। जिसमे पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। ग्राम बक्साखेडा, थाना कछौना निवासी अनीश ने थाना बिलग्राम में शिकायत दर्ज कराई कि वह अपने डम्फर को लेकर कन्नौज से बिलग्राम जा रहे थे। रात करीब 10 बजे मल्लावां-साण्डी मार्ग पर कन्नौज तिराहे से लगभग 100 मीटर दूर सड़क किनारे डम्फर खड़ा किया, क्योंकि उन्हें हल्की नीद आ रही थी।

जब अनीश की नींद खुली तो उन्होंने देखा कि डम्फर के टैंक का ढक्कन टूटा हुआ था। अज्ञात चोरों ने टैंक से लगभग ढाई सौ लीटर डीजल चुरा लिया। अनीश ने तुरंत इसकी सूचना बिलग्राम पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक बिलग्राम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके का मुआयना किया और अज्ञात चोरों की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ गश्त बढ़ा दी है। कोतवाल अरविंद कुमार राय ने बताया स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। लोगो ने बताया कि हाइवे पर डीजल चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular