Wednesday, February 18, 2026
spot_img
HomeMarqueeएसपी ने रिर्जव पुलिस लाइन का किया निरीक्षण

एसपी ने रिर्जव पुलिस लाइन का किया निरीक्षण

निरीक्षण दोरान प्रशिक्षण केंन्र्स का भ्रमण कर प्रशिक्षुओं की व्यवस्थाओं को देखा

महोबा । उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी सीधी भर्ती.2023 में चयनित अभ्यार्थियों ;रिक्रूट आरक्षियोंद्ध के प्रशिक्षण के मद्देनजर प्रशिक्षण को सूचारु, रूप से व्यवस्थित व प्रभावी ढंग से संचालित कराये जाने के लिए रिजर्व पुलिस लाइन में अवस्थित बैरक, मेस, भोजनालय, क्लास रूम और शौचालय आदि का निरीक्षण किया गया। प्रशिक्षु आरक्षियों के आगमन, आवासीय ठहराव, खानपान व शारीरिक प्रशिक्षण से संबंधित समस्त व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। निरीक्षण दौरान पाई गाई आंशिक कमियों को तत्काल दुरुस्त कर उनको पूर्ण किये जाने के बावत संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये गये।

जिले में जेटीसी प्रशिक्षण के लिए रायबरेली, भदोही एवं जनपद जौनपुर से रिक्रूटों को आना है अभी तक कुल 255 रिक्रूट आरक्षियों द्वारा अपना आगमन जनपद महोबा में करा दिया गया है। शेष रिक्रूटों के आने से पहले ही उनके प्रशिक्षण दौरान खान पान, ठहराव के अलावा अन्य व्यवस्थाएं कराई जा रही है। जिससे प्रशिक्षुओं को किसी भी तरह की प्रशिक्षण के दौरान असुविधा न हो इसी उद्देश से बुधवार को पुलिस अधीक्षक ने रिर्जव पुलिस लाइन का गहनता के साथ निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा।

निरीक्षण दौरान क्षेत्राधिकारी प्रशिक्षण, नगर दीपक कुमार दुबे, प्रतिसार निरीक्षक शिवकुमार, पीआरओ विषय देव बुन्देला, प्रभारी परिवहन, एचसीएमटी भानु प्रकाश सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी, कर्मचारीगण मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular