जलालपुर अंबेडकरनगर। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के नगपुर गांव में बुधवार को दूसरे मंजिल पर ग्रिल लगाते समय युवक छत से नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौजूद लोगों ने उसे एक निजी चिकित्सालय लेकर पहुंचे जहां उसको मृत घोषित कर दिया। मामला जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के नगपुर गांव की है गांव के करीमपुर निवासी युवक निसान हैदर उर्फ बेलाल 32 वर्ष गांव के ही मुबारक मेहंदी के घर के बुधवार सुबह दूसरे मंजिल पर ग्रिल लगाने का काम कर रहा था इसी दरमियान नियंत्रण खो दिया और नीचे गिर गया जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अफरा तफरी मच गई मौजूद लोगों ने उसे लेकर एक निजी चिकित्सालय पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक दैनिक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था ।उसके एक पुत्र एक पुत्री है ग्राम प्रधान की मौजूदगी में पंचनामा भरकर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस संबंध में कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि परिजन पोस्टमार्टम करने के लिए तैयार नहीं हुए।
युवक के छत से नीचे गिरने से आयी गंभीर चोटे
RELATED ARTICLES





