Tuesday, February 17, 2026
spot_img
HomeMarqueeजूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ अमेठी का अधिवेशन संपन्न, अवधेश प्रताप सिंह अध्यक्ष...

जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ अमेठी का अधिवेशन संपन्न, अवधेश प्रताप सिंह अध्यक्ष ,मो‌ तहसीन मंत्री चुने गए

विद्यालयों में अच्छा वातावरण कायम कर नौनिहालों का भविष्य संवारे शिक्षक

जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की अमेठी इकाई का त्रिवार्षिक अधिवेशन और चुनाव कम्पोजिट विद्यालय अमेठी में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में शिक्षक समस्याओं पर विचार-विमर्श के साथ बेसिक शिक्षा विभाग की मौजूदा स्थिति और सरकार के दृष्टिकोण पर विस्तार से संवाद हुआ। अवधेश प्रताप सिंह को अध्यक्ष,मो तहसीन को मंत्री और विनोद सोनी को कोषाध्यक्ष चुना गया है। सभी पदों पर एकल नामांकन होने से पूरी ब्लाक कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित घोषित की गई है।

अधिवेशन की शुरुआत मां वाणी के चित्र पर माल्यार्पण,दीप प्रज्ज्वलन और जिला उपाध्यक्ष मीरा गुप्ता की ओर से प्रस्तुत वाणी वंदना के साथ हुई। शैलेन्द्र प्रताप सिंह, दिनेश सिंह, मीरा, राकेश तिवारी, मंजूलता,भरत सोनी आदि ने अतिथियों का स्वागत सम्मान किया।

पर्यवेक्षक के रूप में जिला उपाध्यक्ष संजीव भारती और रमेश चौहान ने पूरी चुनाव प्रक्रिया को सम्पन्न कराया।

जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के महामंत्री रमाकांत मौर्य ने संगठन के इतिहास , संघर्ष और उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी और कहा कि जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने संघर्ष के बल पर सभी लड़ाईयां जीतीं हैं।अब अधिकारी राष्ट्रीय कार्यक्रमों को छोड़ कर अन्य जगह शिक्षकों की ड्यूटी लगाने का साहस नहीं करते। सेवानिवृत्त शिक्षक कल्याण परिषद के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र बहादुर सिंह ने 1980से अब तक संगठन के सफर और आंदोलनों के बारे में जानकारी दी और कहा कि संगठन के बल पर ही शिक्षकों को सम्मानजनक वेतन मिल रहा है।

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि शिक्षकों को सम्मानजनक वेतन के लिए संगठन ने बड़ी बड़ी लड़ाईयां लड़ी है। सभी शिक्षक विद्यालयों में अच्छा वातावरण कायम करते हुए बच्चों को अच्छी शिक्षा दें और समाज में शिक्षकों के प्रति खोए हुए विश्वास, गौरव और सम्मान को वापस लौटाएं।

जूनियर हॉई स्कूल शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अब्दुल रसीद ने स्कूलों के मर्जर करने के सरकार के फैसले को बेसिक शिक्षा विभाग को समाप्त करने और निजी स्कूलों को बढ़ावा देने के लिए एक असफल साजिश बताया और कहा कि शिक्षक स्कूलों को मर्ज करने के सम्बन्ध में किसी भी तरह का सहमति पत्र न दें। यदि सरकार कोई शासनादेश जारी करती है तो संगठन आर टी ई के प्रावधानों के विरोध वाले आदेश के विपरीत हाईकोर्ट जाने की पूरी तैयारी में है।

अधिवेशन को सेवानिवृत्त शिक्षक डा हृदय प्रकाश सिंह और प्राथमिक शिक्षक संघ के मंत्री प्रदीप तिवारी ने भी संबोधित किया। अधिवेशन की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक चन्द्र हास सिंह और संचालन पर्यवेक्षक संजीव भारती ने किया। सेवानिवृत्त शिक्षिका लीलावती को‌ अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयराम कनौजिया, यशपाल, कमलेश गुप्ता, सीमा, अनिरुद्ध यादव,भरत लाल कनौजिया आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular