सीसीटीवी कैमरे में अज्ञात टप्पेबाज कैद
हमीरपुर मुख्यालय के कलेक्ट्रेट हमीरपुर गेट के पास भारत पेट्रोलियम पर सामने खड़ी कार से अज्ञात चोरों द्वारा बैग पार कर दिया गया। यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा लिखकर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित राहुल निगम द्वारा थाना कोतवाली नगर में उपस्थित आकर तहरीर देते हुए बताया कि कलेक्ट्रेट हमीरपुर गेट के पास भारत पेट्रोल पंप के सामने अपनी कार नंबर 25 BH 3752 D टाटा नेक्स मे हवा भरवाते समय कार मे रखा थैला किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा निकाल लिया गया।
जिसमें डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड ,अन्य दस्तावेज व करीब 1200 रुपए थे। सूचना पर तत्काल थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा भारत पेट्रोल पंप के आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई कि कार से अज्ञात चोर द्वारा थैला निकाला जाना पाया जा रहा है। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अज्ञात चोर की पहचान हेतु विभिन्न माध्यमो से प्रयास किये जा रहे है। आवेदक से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर धारा 305(b) BNS बनाम अज्ञात चोर के विरुद्ध पंजीकृत किया गया है। प्रकरण में विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है।





