Wednesday, February 18, 2026
spot_img
HomeMarqueeअंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाये जाने के संबंध में बैठक...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाये जाने के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया

आज कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ राजेन्द्र पैंसिया की अध्यक्षता में 11 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाये जाने के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक के अन्तर्गत आयुष विभाग के नोड़ल डॉ अभय शर्मा ने 11 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कराए जाने वाले कार्यक्रमों के विषय में जिलाधिकारी को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा इस वर्ष के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग रखी गयी है, हम योग के जरिये पूरे विश्व को स्वास्थ्य बनाने की कामना करते हैं। 21 जून को जनपद स्तरीय कार्यक्रम शशिमदान पब्लिक स्कूल वीनस शुगर मिल मझावली में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गयी। आइकॉनिक व्यक्ति, सोशल मीडिया, आदि को लेकर चर्चा की एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने समस्त अधिशासी अधिकारी एवं जिला पंचायती राज अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि योग से संबंधित फ्लैक्सी प्रमुख स्थानों पर लगाना सुनिश्चित करें। 21 जून को आयोजित होने वाला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस नगर पालिका, नगर पंचायत तथा ग्राम पंचायतों में पार्कों तथा अमृत सरोवर आदि स्थानों पर कराया जाए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट , मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ तरुण पाठक,जिला विकास अधिकारी राम आशीष तथा परियोजना निदेशक डीआरडीए ज्ञान सिंह , मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ शैलेन्द्र सिंह तथा जिला पंचायती राज अधिकारी उपेन्द्र कुमार पाण्डेय, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी रत्नेश कुमार एवं संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular