Friday, February 20, 2026
spot_img
HomeMarqueeभव्य राम मंदिर में दानदाताओं के नहीं बल्कि बलिदानियों के नाम के...

भव्य राम मंदिर में दानदाताओं के नहीं बल्कि बलिदानियों के नाम के पत्थर लगेंगे

उरई(जालौन)। अयोध्या में राम मंदिर के भव्य मंदिर में दान दाताओ के नहीं बल्कि बलिदान देने वालो के नाम के पत्थर लगेगे। यह बात विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के राष्ट्रीय महासचिव एवं रामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कही। बीकेडी एल्डि्रच स्कूल में चल रहे विहिप के शिविर के दौरान प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा अयोध्या में बाबा राम मंदिर बनने से दुनिया में यह संदेश गया की भारत अब इतिहास की गलतियां सुधार रहा है। उन्होंने राम जन्म भूमि के आंदोलन, उनके संघर्षों से लेकर सुप्रीम कोर्ट से मिली विजय को लेकर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बाबर की सेना के आक्रमण के दौरान जब बाबर के सेनापति ने राम मंदिर को तोड़कर मस्जिद का निर्माण कराया था। तब उसी स्थान पर राम मंदिर बनवाने के लिए साधु संतों, सिखों ने पांच सौ सालों तक संघर्ष किया। यह भारत और हिंदू समाज के लिए गौरव की बात है कि वहां फिर से राम मंदिर का निर्माण हुआ।

एक सवाल के जवाब में चंपत राय ने कहा कि अब तक राम मंदिर बनाने के लिए रामतीर्थ ट्रस्ट के कोष में 2800 करोड़ से अधिक रुपये आए हैं। भगवान राम के सिंघासन बनाने के लिए मुंबई के एक ही परिवार ने बड़ी मात्रा में सोना दिया। मंदिर के शिखर में भी सोना लगा है। उन्होंने कहा कि मंदिर के निर्माण के संघर्ष में जिन लोगों ने दान दिया है, कुछ भी नगद या चेक द्वारा श्रद्धालुओं द्वारा भेजी गई राशि को स्वीकार नहीं किया गया है।केवल डिजिटल तरीके और ड्राफ्ट द्वारा जो धन ट्रस्ट के खाते में आई है उसे ही स्वीकार किया गया है। उन्होंने कहा कि मंदिर के सभी अन्य मूर्तियों की स्थापना तथा पूरा निर्माण कार्य वर्ष 2026 तक पूरा हो जाएगा।

स्लैटी रंग के पत्थर में बनी बाल राम की मूर्ति पर नारियल का तेल लगाने पर वह काले रंग की अद्भुत मूर्ति बन गई। इस मूर्तियों को सारे ट्रस्टियोने पसंद किया और इसी बाल राम की मूर्ति की भव्य राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की गई। मंदिर में श्रद्धालुओं को आराम करने, पीने के पानी, सामान रखने के लिए लाकर, जूते, चप्पल रखने तथा आधुनिक शौचालय की व्यवस्था की गई है। इस दौरान मंच पर विहिप के क्षेत्रीय संगठन मंत्री गजेंद्र सिंह, वर्गाधिकारी देवेंद्र मिश्रा, प्रांत सह मंत्री अभिनव दीक्षित, जिला मंत्री आचार्य तेजस, जिला प्रचारक शिवम जी, डॉ. प्रयाग नारायण त्रिपाठी, पूर्व केंद्रीय मंत्री भानुप्रताप वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित, पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी, ब्रह्मानंद खरे, अमित कुलश्रेष्ठ आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular