Friday, February 20, 2026
spot_img
HomeMarqueeराज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव व महिला आयोग सदस्य ने...

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव व महिला आयोग सदस्य ने महिला बंदीगृह का किया निरीक्षण

उरई(जालौन)।उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष (उपमंत्री स्तर) श्रीमती अपर्णा यादव व महिला आयोग सदस्य अर्चना पटेल ने जिला कारागार के महिला बंदीगृह का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला बंदियों की रहन-सहन, सुरक्षा, स्वास्थ्य, खानपान व विधिक सहायता से जुड़ी व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि महिला बंदियों के साथ मानवीय व्यवहार किया जाए तथा उन्हें जेल नियमावली के अनुरूप सभी मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँ।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जो बंदियाँ कानूनी जानकारी के अभाव में जेल में हैं, उनके लिए निःशुल्क विधिक सहायता तत्काल सुनिश्चित कराई जाए।उन्होंने साफ-सफाई, स्वास्थ्य परीक्षण, बच्चों के साथ रह रहीं महिलाओं की देखरेख एवं पोषण व्यवस्था की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बंदियों के सुधार एवं पुनर्वास के लिए केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का समुचित लाभ उन्हें मिलना चाहिए। उन्होंने महिला बंदीगृह परिसर में सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की और निर्देश दिया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।इस अवसर पर जेल अधीक्षक नीरज देव, प्रोबेशन अधिकारी अमरेंद्र, आदि सहित सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular