Friday, February 20, 2026
spot_img
HomeMarqueeबसपा को मजबूत करना अम्बेडकर मिशन के हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी -सुरेश...

बसपा को मजबूत करना अम्बेडकर मिशन के हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी -सुरेश कमल

बसपा का गांव चलो अभियान तेज, मिशन -2027की तैयारी

बहुजन समाज पार्टी की बूथ कमेटियों के पुनर्गठन को बैठकों का क्रम जारी है। बुधवार को घोरहा, टिकरी और बड़गांव में बैठकें आयोजित की गई। बैठकों में बहुजन समाज पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों पर विस्तार से संवाद हुआ।

घोरहा में सेक्टर प्रभारी रामपाल के संयोजन में बैठक हुई। सेक्टर कमेटी और बूथ कमेटियों का पुनर्गठन किया गया। इन्द्र जीत यादव को सेक्टर महासचिव और अनिल कुमार को सेक्टर सचिव बनाया गया है। विधानसभा कमेटी के कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार कोरी ने कमेटियों का पुनर्गठन किया।अमन भारती,अजय कुमार, आशा, कलावती,भगत,अभयराज, हरिकेश,राम समुझ,रामलाल आदि मौजूद रहे।

टिकरी में विधानसभा महासचिव भैयाराम यादव ने बैठक कर सेक्टर कमेटी का पुनर्गठन किया।सतीश को सेक्टर अध्यक्ष बनाया गया है।जोन इंचार्ज रामकुमार, त्रिभुवन गौतम, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।

बड़गांव में रामराज कोरी के आवास पर बैठक हुई। विधानसभा प्रभारी राम अभिलाष बौद्ध ने बूथ कमेटियों का पुनर्गठन किया।राम समुझ बौद्ध, शमशेर बौद्ध,एडवोकेट सत्यम्, राजेन्द्र कुमार, बनवारी लाल मौर्य, सुखराम,सचिन , रोशन कुमार आदि मौजूद रहे।

बामसेफ के जिला संयोजक संजीव भारती ने संगठन की कमेटियों के पुनर्गठन के लिए बनाए गए जोन के इंचार्जों से बातचीत और क्षेत्र भ्रमण कर बाबा साहब डॉ अम्बेडकर के मानवतावादी मूवमेंट को मजबूत करने का संदेश दिया।

गौरीगंज संवाद के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष धर्मराज ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शिवराम के साथ मुसाफिरखाना में बैठक और गांवों में जनसंपर्क किया।

तिलोई संवाद सूत्र के अनुसार बसपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश कमल ने सैंम्बसी में बैठक कर बूथ कमेटियों का पुनर्गठन किया।

विधानसभा अध्यक्ष विजय गौतम और डॉ राम हेतु ने रामपुर पंवारा में बैठक कर बूथ कमेटियों का पुनर्गठन किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular