HomeUttar PradeshHamirpurअवैध खनन के खिलाफ अभियान, 7 वाहनों पर 3.18 लाख का चालान

अवैध खनन के खिलाफ अभियान, 7 वाहनों पर 3.18 लाख का चालान

हमीरपुर। सोशल मीडिया पर प्राप्त शिकायत के आधार पर जिलाधिकारी हमीरपुर के निर्देशानुसार खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने 15 से 17 जून, 2025 तक अवैध खनन, परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ जांच अभियान चलाया।

अभियान में 7 वाहनों पर ऑनलाइन चालान की कार्रवाई की गई, जिसके तहत 3.18 लाख रुपये राजस्व जमा कराया जाएगा। संयुक्त जांच टीम ने तहसील सरीला के ग्राम इछौरा जिटकरी के खंड संख्या-25/2 में मेसर्स डिजियाना इंडस्ट्रीज प्रा. लि. के स्वीकृत खनन पट्टा क्षेत्र की जांच की।

जांच में सभी सीमास्तंभ सही पाए गए, पी.टी. जेड. कैमरा चालू हालत में था, और खनन क्षेत्र में वेइंग-ब्रिज व सीसीटीवी लगे पाए गए। पट्टाधारकों द्वारा खनन कार्य स्वीकृत क्षेत्र के भीतर किया जा रहा था, और नदी की जलधारा में कोई खनन नहीं पाया गया। अवैध खनन और परिवहन पर निगरानी रखते हुए नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई निरंतर जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular