Tuesday, March 3, 2026
spot_img
HomeMarqueeविद्युत करंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

विद्युत करंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

कोतवाली अंतर्गत टिकरी चौराहे के पास स्थित रामापुर गांव में विद्युत प्रेस की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई। परिजन की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अधेड़ की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गांव में शोक का माहौल है।

मंगलवार की सुबह रामापुर पीपरपुर निवासी ओमप्रकाश पुत्र माता प्रसाद यादव (53) स्नान करने के बाद घर में प्रेस कर रही थी। बेटी को हटाकर खुद प्रेस करने लगे। इस दौरान वह विद्युत करंट के चपेट में आ गये। परिजन उन्हें गंभीर अवस्था में सीएचसी भेंटुआ में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में उनकी मौत हो गई । परिजन की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सिंह ने बताया कि ओम प्रकाश यादव अपने घर में कपड़ा प्रेस करते समय विद्युत करंट की चपेट में आने से मौत की शिकार हुए हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है पीएम रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular