इटावा। अलीगढ़ में उधोग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश द्वारा विशाल व्यापारी महाघोष व शपथग्रहण समारोह का हुआ आयोजन अलीगढ़ नुमाइश मैदान में हुआ।कार्यक्रम में करीब पचास जिलों से पहुंचे 105 प्रदेश पदाधिकारियों ने ली व्यापारी हितों की शपथ ली, कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष श्री लोकेश अग्रवाल ने कहा कि हमें जाति,धर्म, राजनीतिक आस्थाओं से ऊपर उठ कर व्यापारीयों के हित के लिए संघर्ष को एक जुट होना है।
इटावा जनपद से प्रदेश उपाध्यक्ष सर्वेश सिंह चौहान ने कहा कि बिजली,व्यापारी सुरक्षा,भ्रष्टाचार युक्त टैक्स प्रणाली के खिलाफ आर पार की लड़ाई का समय आ गया है।जिला अध्यक्ष आलोक दीक्षित जिला महामंत्री रिषी पोरवाल,जिला कोषाध्यक्ष कामिल कुरैशी,शहर अध्यक्ष संजय कुमार वर्मा, युवा प्रदेश अध्यक्ष अक्षय प्रताप सिंह, महिला प्रदेश मंत्री गुड्डी बाजपेई,महिला जिला अध्यक्ष अर्चना कुशवाहा,महिला जिला महामंत्री मंजू लता द्विवेदी,चित्रा परिहार,संरक्षक सुशीला राजावत,जिला उपाध्यक्ष जीतू भदौरिया,मनोज भदौरिया,जिला संगठन मंत्री सुनील भदौरिया,सहित इटावा से दर्जनों व्यापारीयों ने भाग लिया।





