Monday, March 16, 2026
spot_img
HomeMarqueeपुलिस की मौजूदगी में भिड़े दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी...

पुलिस की मौजूदगी में भिड़े दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी डंडे

शाहजहांपुर जनपद में कानून व्यवस्था तार तार होती नजर आ रही है.. यहां पुलिस की मौजूदगी में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले और पुलिस तमाशाबीन बनी रही.. जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में पहले कहा सुनी हुई, मामले को सुलझाने पहुंची पुलिस की मौजूदगी में ही दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए.. फिर क्या था देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी डंडे चलने लगे, इस दौरान पुलिस अपना ही बचाव करती नजर आई. पूरा मामला रोजा थाना क्षेत्र के गांव कटिया कम्मू का है.

जहां मकान के विवाद की शिकायत पर पहुंची पुलिस मामले को निपटाने के लिए दोनों पक्षों को सुन रही थी कि इसी दौरान एक पक्ष के सहयोग में आए बाहरी लोगों के उकसाने पर दूसरा पक्ष भी आग बबूला हो गया. देखते ही देखते दोनों ओर से महिलाएं एवं पुरुष आपस में भिड़ गए.

पुलिस दोनों पक्षों को समझने में डटी रही लेकिन इसी दौरान लाठी डंडे चलने लगे इस घटना का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जो कि जनपद में चर्चा का विषय बना हुआ है। थाना रोजा प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि पीड़िता नजमा बेगम की तहरीर पर 4 नामजद लोगों सहित 5 अज्ञात पर कानूनी कार्यवाही करते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular