Monday, March 16, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshHamirpurआंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंप मांगा तकनीकी समस्याओं का समाधान

आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंप मांगा तकनीकी समस्याओं का समाधान

राठ,हमीरपुर। राठ तहसील परिसर में सैकड़ों आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं ने सोमवार को उप जिलाधिकारी अभिमन्यु कुमार को ज्ञापन सौंपा। कार्यकत्रियों ने तकनीकी समस्याओं के समाधान की मांग की है।

आंगनबाड़ी कार्यकत्री रानी गुप्ता ने बताया कि विभाग द्वारा 10 वर्ष पहले दिए गए कार्बन कंपनी के मोबाइल अब खराब हो चुके हैं।

फ्री वाई-फाई कनेक्शन की कार्यकत्रियों मांग

इससे पोषण ट्रैकर एप पर ऑनलाइन फीडिंग सहित अन्य कार्यों में परेशानी हो रही है। वर्तमान में वे अपने निजी फोन से विभागीय कार्य करने को मजबूर हैं। कार्यकत्रियों ने नया एंड्रॉयड 5G मोबाइल फोन या टेबलेट और फ्री वाई-फाई कनेक्शन की मांग की है।

उन्होंने चेतावनी दी कि समाधान नहीं होने पर आधार सत्यापन और पोषण ट्रैकर एप पर ऑनलाइन फीडिंग कार्य की जिम्मेदारी नहीं लेंगी।
प्रदर्शन में रानी देवी, अभिलाषा त्रिपाठी, सन्ध्या यादव, कल्पना पाठक, सविता गुप्ता समेत कई अन्य आंगनवाड़ी कार्यकत्री मौजूद थीं। कार्यकत्रियों का कहना है कि वे काम करने को तैयार हैं, लेकिन उन्हें आवश्यक संसाधन और सुविधाएं मिलनी चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular