Monday, March 2, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAmbedkar Nagarतहसीलदार की अध्यक्षता मे थाना दिवस का हुआ आयोजन

तहसीलदार की अध्यक्षता मे थाना दिवस का हुआ आयोजन

जलालपुर। अंबेडकरनगर। शनिवार को जलालपुर कोतवाली में तहसीलदार पद्मेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया । जहां पर कुल 13 मामले आये जिसमे राजस्व संबंधी 7 तथा पुलिस संबंधी 6 मामले रहे।

कोतवाली क्षेत्र के डीहवा इस्माइलपुर गांव निवासी आरती ने शिकायती पत्र देते हुए कहा कि आबादी की जमीन है जिस पर समझौता होने के बावजूद भी विपक्षी समझौता मान नहीं रहे हैं मना करने पर मारपीट पर आमादा हो जाते हैं वही पीड़ित रामदास निवासी सोनगांव ने शिकायत करते हुए बताया कि भूमि प्रबंधन समिति अध्यक्ष द्वारा कृषि आवंटन भूमि प्राप्त हुआ है जिसके कुछ अंश पर काबीज हो गया है परंतु कुछ भूमि के अगल-बगल के खातेदार ना होते हुए भी जबरन कब्जा कर रहे हैं बोलने पर विपक्षी मारपीट पर उतारू हो जाते हैं।

जनसुनवाई करते हुए तहसीलदार पद्मेश श्रीवास्तव ने कहा कि पीड़ितों को हर हाल में न्याय मिलना चाहिए टीम गठित कर पीडितो को न्याय दिलाया जाएगा इस मौके पर कोतवाल संतोष कुमार सिंह तथा राजस्व निरीक्षक व लेखपाल कर्मी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular