Monday, March 2, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAmbedkar Nagarग्यारह वर्ष पूर्व हुई रजिस्ट्री के माध्यम से खरीदी गयी भूमि निर्माण...

ग्यारह वर्ष पूर्व हुई रजिस्ट्री के माध्यम से खरीदी गयी भूमि निर्माण कार्य करते विक्रेता द्वारा किया जा रहा अवरोध

जलालपुर अम्बेडकरनगर तहसील के वाजिदपुर देहात में एक जमीन विवाद ने नया मोड़ ले लिया है, जहां 11 वर्ष पूर्व रजिस्ट्री के माध्यम से खरीदी गई भूमि पर निर्माण कार्य करते समय विक्रेता पक्ष द्वारा अवरोध उत्पन्न किया जा रहा है। पीड़ित ने एक बार उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाजिदपुर देहात निवासी पुष्पलता देवी ने 11 वर्ष पूर्व गांव के ही राम निहोर पुत्र लौटू से लगभग एक बिस्वा भूमि का बैनामा कराया था। रजिस्ट्री के बाद खारिज दाखिल की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जमीन पर चारों ओर पिलर व बाउंड्री वॉल का निर्माण भी कराया गया था।

वर्तमान समय में परिवार में सदस्यों की संख्या बढ़ने के कारण जब पीड़ित पक्ष ने उक्त भूमि पर आवासीय निर्माण कार्य शुरू किया, तो रामनिहोर सहित अन्य परिजनों द्वारा निर्माण में जबरन हस्तक्षेप किया जाने लगा। विरोध इतना बढ़ गया कि मामला आमदा फौजदारी तक पहुंच गया, जिससे निर्माण कार्य बाधित हो गया है। पीड़ित का कहना है कि ज़मीन पर उनका वैध कब्जा है और पिछले एक दशक से कोई विवाद नहीं रहा। अब अचानक विक्रेता पक्ष द्वारा जबरदस्ती कब्जे की कोशिश की जा रही है, जो पूरी तरह गैरकानूनी और अनुचित है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular