Friday, April 24, 2026
spot_img
HomeItawaबार काउंसिल सदस्य द्वारा बुंदेलखंड एडवोकेट बार एसोसिएशन जालौन का गरिमामय शपथग्रहण...

बार काउंसिल सदस्य द्वारा बुंदेलखंड एडवोकेट बार एसोसिएशन जालौन का गरिमामय शपथग्रहण समारोह सम्पन्न

उरई (जालौन)। बुंदेलखंड एडवोकेट बार एसोसिएशन मुंसिफ कोर्ट जालौन का शपथ ग्रहण समारोह स्थानीय गेस्ट हाउस में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। बुंदेलखंड एडवोकेट बार एसोसिएशन मुंसिफ कोर्ट जालौन के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अंकज मिश्रा पूर्व उपाध्यक्ष व सदस्य राज्य विधिज्ञ परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज मौजूद रहे।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से अपेक्षा है कि वह अधिवक्ताओं की समस्याओं को निस्तारण कराने का कार्य करेंगे और अधिवक्ता हित में जो संभव होगा वह प्रयास करेंगे। कहा कि उनके स्तर पर यदि कोई समस्या होती है तो उन्हें अवगत कराएं समस्या का उचित निस्तारण कराया जाएगा। उन्होंने एसोसिएशन के अध्यक्ष जितवार सिंह, महासचिव राघवेंद्र निरंजन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश जोशी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष नंदलाल पाल, संयुक्त सचिव दीपेश सिंह, वरिष्ठ सदस्य पवन अग्रवाल, श्याम सुन्दर दोहरे, कनिष्ठ सदस्य अनूप गुप्ता व पुष्पेंद्र यादव को शपथ ग्रहण कराई।

इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम अध्यक्ष व एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष अम्बिका प्रसाद निरंजन, योगेश चंद्र त्रिपाठी, राजेश सक्सेना, अशरफ अली, असलम सिद्दीकी, अजीज अहमद द्वारा मां सरस्वती के चित्र पुष्पार्चन व दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता संतोष कुमार यादव एवं प्रदीप सक्सेना द्वारा किया गया। इस मौके पर अमित श्रीवास्तव, गोपाल जी भारद्वाज, मुलायम सिंह यादव, अक्षय त्रिवेदी, उमेश, अमित सिंह, यासीन बाबू, हर्षित श्रीवास्तव, विनय निगम, बटुकनाथ शुक्ला, देवेश, अभिषेक, चन्द्रशेखर कुशवाहा, चन्द्रकिशोर दुबे, जेडी शुक्ला, साहुल त्रिपाठी, कमलेश प्रजापति, तारिक,प्रमोद चतुर्वेदी, ब्रजमोहन कुशवाहा आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular