मुख्यमंत्री योगी जी का जन्म दिन मनाया, लम्बी उम्र की कामना के साथ बांटे लड्डू

0
18

संत और जननेता के रूप में योगी जी ने उत्तर प्रदेश को नई दिशा दी, सनातन संस्कृति की रक्षा में महान योगदान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 53वां जन्म दिन पर गुरुवार को शुभकामनाएं देने का कार्यक्रम दिन भर चलता रहा। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल ने कालिकन धाम में पूजा अर्चना करके योगी जी की लम्बी उम्र की कामना की।

जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने योगी जी को जन्म दिन की शुभकामनाएं दी और कहा कि योगी जी‌ सनातन संस्कृति की रक्षा में महान कर रहे हैं। पूर्व प्रमुख अमरेन्द्र सिंह पिंटू ने कहा कि योगी जी ने उत्तर प्रदेश की राजनीति को नई दिशा दी है। वरिष्ठ भाजपा नेत्री और पूर्व प्रमुख रश्मि सिंह ने योगी जी में संत और जननेता के दोनों गुण विद्यमान हैं। उन्होंने हिन्दू धर्म के विरोधियों और भारत में रहकर पाकिस्तान की जय बोलने वाले लोगों को अपनी मानसिकता में परिवर्तन कर राष्ट्र हित चिंतन में काम करने का जो संदेश दिया है उसकी चर्चा पूरी दुनिया में होती है।

भाजपा कार्यालय पर जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ल के साथ भाजपा नेताओं ने योगी जी के चित्र को प्रतीकात्मक लड्डू खिलाकर जन्म दिन मनाया और लड्डू बांटे।

पार्टी प्रवक्ता चन्द्र मौलि सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विषुव मिश्र, जिला पंचायत सदस्य अभिषेक चंद कौशिक, मंडल अध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी आदि मौजूद रहे।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here