Tuesday, March 3, 2026
spot_img
HomeMarqueeसड़क किनारे खड़े युवक को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत

सड़क किनारे खड़े युवक को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत

दुर्घटना के बाद ट्रक चालक भीड़ को आता देख मौके से हुआ फरार

महोबा । चिचारा कहरा रोड पर एक क्रशर के पास खड़े एक युवक को तेज रफ्तार ट्रक चालक ने कुचल दिया, जिससे युवक को जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते मे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक घटना स्थल से फरार हो गया, पुलिस ट्रक चालक की तलाश में जुट गई है, लेकिन उसका कोई सुराग नही लगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली मौदहा के ग्राम रीवन निवासी रवि कुशवाहा 20 पुत्र लक्ष्मण कुशवाहा अपने साथी तीरथ कुशवाहा 22 के साथ कहरा मेें अपने मित्र रानू खान से मिलने आया था। रानू खान ट्रक चलाता है, वह ट्रक लेकर कहरा मार्ग पर एक क्रशर में गिट्टी भरवा रहा था, तभी तीरथ कुशवाहा क्रशर में ट्रक चालक के पास बात करने चला गया, और रवि क्रशर के बाहर सड़क किनारे खड़ा हो गया।

उसी समय कहरा की तरफ आ रहे एक ट्रक चालक का संतुलन बिगड़ गया और उसने रवि कुश्वाहा कों कुचल दिया, जिससे वह खून से लथपथ हो गया। शोर शराबा सुनकर क्रशर से बाहर निकले उसके साथी तीरथ कुशवाहा ने उसे नाजुक हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कबरई पहुंचाया, लेकिन रवि की हालत नाजुक होने के कारण डाॅक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ट्रक चालक की तलाश में जुट गई, लेकिन उसका कोई पता नही चला। दुर्घटना के बाद भीड़ को आता देख ट्रक चालक मौके की नजाकत को भांपते हुए घटना स्थल से भाग निकला। पुलिस की सूचना पर पहुंचे मृतक के परिजनों का जिला अस्पताल में रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular