Monday, March 2, 2026
spot_img
HomeItawaडीएम,एस एस पी ने धर्मगुरूओं,पीस कमेटी के सदस्यों व अधिकारियों के साथ...

डीएम,एस एस पी ने धर्मगुरूओं,पीस कमेटी के सदस्यों व अधिकारियों के साथ की बैठक

इटावा। आगामी त्यौहार ईदुज्जुहा बकरीद को सैाहार्दपूर्ण एवं शान्ति पूर्ण वातावरण में मनाये जाने और गंगा जमुनी तहजीब को कायम रखनें,मा. न्यायालय के आदेशों का पालन किये जाने,किसी नई परम्परा का सृजन न किये जाने,झूठी अफवाहों से बचने त्यौहारों पर पैनी नजर रखे जाने के निर्देश दिये।उक्त निर्देश जिला मजिस्ट्रेट शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने पुलिस लाइन सभागार में सभी धर्माे के धर्मगुरूओं, पीस कमेटी के सदस्यों एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में दिये।उन्होने जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति सड़क पर नमाज अदा नहीं करेगा नमाज मस्जिद परिसर के अन्दर ही अदा करें जिससे आम जन को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में आगामी त्यौहार को संज्ञान में लेते हुए शासन के निर्देशानुसार जनपद में त्यौहार अमन एवं शांति व परंपरागत रूप से मनाया जाए।उन्होने धर्म गुरुओं से कहा कि माहौल खराब करने वालों से सतर्क रहना है तथा कहीं भी कोई ऐसी घटना संज्ञान में आती है तो उसे संबंधित थाना को सूचित करें जिससे उसका तत्काल समाधान हो सके।इससे पूर्व सभी वर्ग के धर्मगुरुओं ने अपनी-अपनी बातों को जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखा।उन्होंने कहा कि सभी लोग मिलकर अमन एवं शांति तथा सौहार्द पूर्ण त्यौहारों को मनाएंगे।सभी वर्ग के धर्मगुरुओं ने कहा कि जनपद में त्यौहार को परंपरागत रूप से मनाया जाएगा एवं प्रशासन का सहयोग रहेगा।

जनपद में ऐसी कोई शिकायत सामने नहीं आएगी।जिलाधिकारी ने पीस कमेटी के सदस्यों से कहा कि अपने त्यौहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाए मुझे आशा है कि आप लोग यहां से एक अच्छा संदेश लेकर जाएंगे और लोगों को जागरूक करेंगे कि त्यौहार शांतिपूर्ण मनाएं।किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान ना दें। उन्होंने कहा कि जो परंपराएं जनपद में चली आ रही हैं उसी के अंतर्गत ही अपने त्यौहारों को हर्षोल्लास के साथ मनाएं। शासन की मंशा है कि राज्य में अमन शांति कायम रहे किसी भी तरह की घटना घटने न पाए मुझे आशा ही नहीं पूरा विश्वास है कि आप सभी लोग प्रशासन का सहयोग कर जनपद में एक अच्छी मिसाल पेश करेंगे।जिलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिये कि वह अपने-अपने नगरीय क्षेत्र की गलियों एवं सड़कों की सफाई व्यवस्था कराना सुनिश्चित करें साथ ही पानी की आपूर्ति की जाये।उन्होंने विद्युत विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि त्योहारों को देखते हुए विद्युत आपूर्ति 24 घंटे उपलब्ध कराई जाए।उन्होंने कहा कि नमाज दो बार में पढ़ी जाए एवं नवाज सड़कों पर नहीं पढ़ी जाएगी।उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने-अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन जिम्मेदारी के साथ करें,इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि त्योहारों को सभी लोग सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये,गैर परम्परागत कोई भी आयोजन न करें,यदि कोई प्रयास करें तो उसकी सूचना दें।किसी को माहौल बिगाड़ने की छूट नहीं होगी।प्रायःऐसे धार्मिक अवसरों पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा किसी भी छोटी से छोटी घटना को लेकर अप्रत्याशित रूप से विवाद, तनाव,टकराव आदि की विषम स्थिति पैदा करने के प्रयास होते है,जिससे साम्प्रदायिक सद्भाव प्रभावित होने की संभावना रहती है इसको दृष्टिगत रखते हुए विशेष सतर्कता बरती जायेगी। उन्होंने कहा कि गंगा दशहरा व ईद के त्योहारों को देखते हुए सभी की ड्यूटी लगाई जा चुकी हैं एवं नमाज के दौरान कोई भी किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होगी नमाज के दौरान पुलिस प्रशासन सुबह से ही सड़क पर रहेगा।
बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव,एसपी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी,एसपी ग्रामीण,नगर मजिस्ट्रेट दिग्विजय प्रताप सिंह,समस्त उप जिलाधिकारी,समस्त क्षेत्राधिकारी,अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद विनय मणि त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं शान्ति कमेटी के सदस्य आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular