Sunday, February 22, 2026
spot_img
HomeInternationalभारत से बातचीत के लिए तरस रहा पाकिस्तान, ट्रंप से गिड़गिड़ा कर...

भारत से बातचीत के लिए तरस रहा पाकिस्तान, ट्रंप से गिड़गिड़ा कर बोले शहबाज शरीफ- मदद करो

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अमेरिका से भारत के साथ बातचीत कराने का आग्रह किया है। उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप से भारत के साथ तनाव कम करने में मदद करने के लिए आभार व्यक्त किया और बातचीत को सुगम बनाने का आह्वान किया। भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि पाकिस्तान के साथ तब तक कोई बात नहीं होगी जब तक वह आतंकवाद को खत्म नहीं करता।

पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था भीख के पैसों पर चल रही है, ये तो पूरी दुनिया को पता है। लेकिन भीख मांगने की पाकिस्तान की ऐसी आदत है कि जाती नहीं। कभी पैसे के लिए, कभी रिसोर्स के लिए तो कभी दाना-पानी के लिए, पाकिस्तान दुनिया के आगे हाथ फैलाने से कतई परहेज नहीं करता।

अब शहबाज शरीफ ने एक बार फिर अमेरिका के सामने हाथ फैलाया है। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से गिड़गिड़ा कर भारत के साथ बातचीत कराने का आग्रह किया है। दरअसल भारत ने पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश दे दिया है कि उसके साथ तब तक कोई बातचीत नहीं होगी, जब तक वह आतंकवाद को समाप्त न कर दे।

अमेरिका को क्रेडिट देता है पाकिस्तान

इस्लामाबाद स्थित अमेरिकी दूतावास में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शहबाज शरीफ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने भारत के साथ तनाव को कम करने के लिए डोनाल्ड ट्रंप का आभार जताया। शरीफ ने ट्रंप से भारत के साथ बातचीत को सुगम बनाने का आह्वान भी किया। हालांकि भारत का स्पष्ट मत है कि बातचीत में कोई तीसरा पक्ष शामिल नहीं होगा।

बता दें कि पाकिस्तान कई बार संघर्ष विराम के लिए अमेरिका को क्रेडिट दे चुका है। जबकि भारत ने इससे साफ इनकार कर दिया था। पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने भी कहा था कि ट्रंप करीब 10 अलग-अलग मौकों पर भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम में मदद की थी, जिसका श्रेय लेने के वह हकदार हैं।

भारत ने स्पष्ट कर दिया है रुख

  • पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद का लंबे वक्त से दंश झेल रहे भारत ने पाकिस्तान को हर मौके पर सबक सिखाया है। पहलगाम हमले के बाद भारत ने सिंधु जल संधि को स्थगित कर दिया था। पाकिस्तान पानी की एक-एक बूंद को तरस रहा है और वह लगातार भारत से बातचीत की पेशकश कर रहा है।
  • अमेरिका पहुंचे भारतीय सांसदों के डेलिगेशन को लीड कर रहे शशि थरूर ने कहा, ‘अमेरिका समझ गया है कि भारत का रुख स्पष्ट है कि सिर पर बंदूक तानने पर कोई बातचीत नहीं होगी। अगर आपका पड़ोसी अपने कुत्ते आपके बच्चों को काटने के लिए छोड़ देता है और फिर कहे कि चलो बात करते हैं। आप तबतक बात नहीं करेंगे, जब तक वह केनेल में बंद नहीं कर देता।’
  • पाकिस्तान खुद को भी आतंकवाद से पीड़ित बताता है। इस पर थरूर ने कहा कि यह किसकी गलती है? आप अपने बैकयार्ड में सांप पालकर ये उम्मीद नहीं कर सकते कि वे केवल आपके पड़ोसियों को ही काटें। पाकिस्तान खुद से अंदर झांके और खुद को निर्दोष बताना बंद करे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular