Sunday, February 22, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshHamirpurहमीरपुर में महिला के साथ छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी,...

हमीरपुर में महिला के साथ छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी, पुलिस पर कार्यवाही न करने का आरोप

हमीरपुर। बिवांर थाना क्षेत्र के छानी में रहने वाली शीला देवी पत्नी वीरसिंह ने पुलिस अधीक्षक डॉ. दीक्षा शर्मा को शिकायती पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। शीला देवी ने आरोप लगाया कि 29 मई 2025 को रात करीब 8:15 बजे वह अपने पति के साथ छानी से निवादा जा रही थीं। रास्ते में उनकी मोटरसाइकिल का पेट्रोल खत्म होने पर पति पेट्रोल लेने छानी पेट्रोल पंप गए। इस दौरान एक अज्ञात व्यक्ति और राजेंद्र पुत्र शिवबालक निवासी छानी बुजुर्ग ने उनके साथ छेड़छाड़ की।

शीला देवी के अनुसार, राजेंद्र ने उन्हें पकड़कर पास की नर्सरी में ले जाकर जबरदस्ती की कोशिश की। विरोध करने पर उनका मुंह दबाकर गाली-गलौज की गई और तमंचा सटाकर जान से मारने की धमकी दी गई। शोर मचाने पर भी कोई मदद नहीं मिली। इस बीच उनके पति पेट्रोल लेकर लौटे तो राजेंद्र ने खेतों की ओर भागते हुए फायरिंग की, जो निशाना चूक गई। इसके बाद दंपती ने बिवांर थाने में तहरीर दी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।महिला ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और अपनी सुरक्षा की मांग की है। इस मामले में पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular