Sunday, February 22, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshHamirpurजिला कारागार में अवैध वसूली का वीडियो वायरल, जनमानस में असंतोष

जिला कारागार में अवैध वसूली का वीडियो वायरल, जनमानस में असंतोष

हमीरपुर। प्रदेश सरकार द्वारा सभी सरकारी विभागों में जीरो टॉलरेंस की नीति लागू करने के दावों के बीच हमीरपुर जिला कारागार में मुलाकात के नाम पर अवैध वसूली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से जनता में आक्रोश फैल गया है। हालांकि, इस वीडियो की प्रामाणिकता की अभी पुष्टि नहीं हुई है।सूत्रों के अनुसार, जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों से मिलने के लिए प्रतिदिन सैकड़ों लोग, खासकर दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आते हैं।

इन मुलाकातियों से कथित तौर पर जल्दी मुलाकात कराने और अधिक समय तक मुलाकात की अनुमति देने के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। आरोप है कि एक दरोगा द्वारा न केवल मुलाकातियों से, बल्कि बंदियों से भी इस तरह की वसूली की जाती है।मुख्यालय पहुंचे कुछ मुलाकातियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि यह सिलसिला कई वर्षों से चल रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि जल्दी मुलाकात या लंबी अवधि की मुलाकात के लिए पैसे लिए जाते हैं। इस अवैध वसूली के खिलाफ उच्चाधिकारियों से सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है। स्थानीय लोग और मुलाकाती प्रशासन द्वारा इस मामले में त्वरित और कड़ी कार्रवाई की प्रतीक्षा कर रहे हैं।जिला कारागार प्रशासन और पुलिस की ओर से इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। जनता में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर कब इस तरह की अनियमितताओं पर अंकुश लगेगा और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular