Tuesday, April 21, 2026
spot_img
HomeMarqueeजिलाधिकारी ने निरालानगर व महादेवा के पोखरे का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने निरालानगर व महादेवा के पोखरे का किया निरीक्षण

बांसी सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डा राजा गणपति आर ने सोमवार को नगर क्षेत्र के निरालानगर वार्ड में स्थित पोखरा व विकास खण्ड मिठवल के महादेवा पोखरा का निरीक्षण किया। विकास खण्ड मिठवल के ग्राम पंचायत महदेवा में पोखरे का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी मिठवल को पोखरे का सुंदरीकरण के लिए स्टीमेट तैयार कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि पोखरे के किनारे पाथ-वे, लाइटिंग, बेंच आदि की व्यवस्था स्टीमेट में शामिल किया जाय। नगर पालिका बांसी के मोहल्ला निरालानगर में स्थित पोखरे का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी मुकेश कुमार को नगरीय झील, तालाब, पोखरा संरक्षण योजना के अन्तर्गत मोहल्ला निरालानगर में स्थित पोखरे का तीन माह में सुंदरीकरण कार्य को गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराया जाय । इसके पश्चात नगर पालिका बांसी के अम्बेडकर नगर वार्ड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। वार्ड में सभी घरों में पानी का कनेक्शन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। खुली नालियों पर ढक्कन रखने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष नगर पालिका चमन आरा राईन, एसडीएम शशांक शेखर राय, नायब तहसीलदार चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular