Tuesday, March 3, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshGorakhpurधूमधाम से निकली कलश यात्रा, श्रीमद् भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

धूमधाम से निकली कलश यात्रा, श्रीमद् भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

गोरखपुर। पाली क्षेत्र के नारंगपट्टी गांव में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। सिर पर मंगल कलश लिए सैकड़ों महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भजन-कीर्तन करते हुए यात्रा में भाग लिया। इस धार्मिक माहौल ने क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।

स्थानीय विधायक प्रदीप शुक्ला ने यात्रा में शिरकत करते हुए कहा कि “भागवत कथा जीवन को नयी दिशा देती है और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह करती है।”

आयोजक परमात्मा मिश्रा ने बताया कि कथा 9 दिनों तक चलेगी, जिसे शिव धाम काशी से आए आचार्य डॉ. अखिलेश शास्त्री श्रीकृष्ण लीलाओं एवं भागवत महापुराण के रहस्यों का वर्णन करेंगे। इस आयोजन मुख्य यजमान सुमन लता मिश्रा एवं परमात्मा मिश्र हैं।

कार्यक्रम में चेयरमैन प्रभाकर दुबे, ब्लाक प्रमुख दिलीप यादव, पिपरौली, रविन्द्र त्रिपाठी, अष्टभुजा पति त्रिपाठी, आलोक त्रिपाठी, नागेंद्र सिंह, एसपी सिंह, अफजल खान, विकास राज, विनोद पांडे, रमेश मद्धेशिया रामबचन चौरसिया, पंकज दुबे और सहित कई विशिष्टजन उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular