Wednesday, February 18, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshHamirpurबारबालाओं संग तमंचे पे डिस्को, फायर भी झोंका,वीडियो वायरल

बारबालाओं संग तमंचे पे डिस्को, फायर भी झोंका,वीडियो वायरल

सोशल मीडिया में बार बालाओं संग डीजे पर ठुमके लगाते एक युवक का वीडियो वायरल हो रहा है। मनबढ़ युवक नाचते हुए हवा में तमंचे से फायर कर रहा है। ठुमके लगा रही बार बालाएं फायर होते ही कान दबाकर किनारे हो जाती हैं और युवक ठुमके लगाते हुए मंच से नीचे उतर आता है। इसके बाद हरकत में आई पुलिस युवक की तलाश में जुट गई है। वायरल वीडियो की दैनिक परिधि समाचार पुष्टि नहीं करता है।

शनिवार को सोशल मीडिया में वायरल हुए 16 सेकंड के वीडियो में बैकग्राउंड में भोजपुरी गीत बज रहा है। तख्त के बने स्टेज पर दो बार-बालाएं ठुमके लगा रही हैं।इन्हीं के संग दो युवक भी नाच रहे हैं। एक युवक हाथ में तमंचा लिए है। इस युवक ने हवा में लहराते हुए तमंचे से फायर झोंक दिया। वायरल वीडियो राठ के गायत्री नगर पठानपुरा का बताया जा रहा है। किसी कार्यक्रम में लगे डीजे में उक्त युवक बार बालाओं संग नाच रहे थे। वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने इन दोनों युवकों की शिनाख्त करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

वायरल वीडियों के सम्बन्ध में थाना राठ पुलिस द्वारा जांच की गई तो तमंचा के साथ वीडियो में दिख रहे व्यक्ति विपिन राजपूत पुत्र जनक राजपूत (उम्र करीब 20 वर्ष) निवासी ग्राम नघौंर थाना पनवाड़ी जनपद महोबा हाल पता पठानपुरा कस्बा राठ थाना राठ के रूप में पहचान हुई है। थाना राठ पुलिस द्वारा प्रकरण की गहनता से जांच की जा रही है। जांच तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular