Saturday, May 2, 2026
spot_img
HomeMarqueeक्रिश्चियन मिशेल की सुरक्षा को लेकर कोर्ट ने तिहाड़ जेल प्रशासन से...

क्रिश्चियन मिशेल की सुरक्षा को लेकर कोर्ट ने तिहाड़ जेल प्रशासन से मांगी जांच रिपोर्ट

राउज एवेन्यू कोर्ट ने अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले के आरोपी क्रिश्चियन मिशेल की सुरक्षा पर तिहाड़ जेल से रिपोर्ट मांगी है। मिशेल ने 2019 की उस जांच रिपोर्ट पर पुनर्विचार की मांग की है जिसमें जेल में उसे जहर देने की घटना की जांच की गई थी। कोर्ट ने इसे गंभीर मामला बताया है क्योंकि मिशेल ने जेल में जानलेवा हमले का आरोप लगाया है।

राउज एवेन्यू स्थित विशेष न्यायाधीश की अदालत ने अगस्ता वेस्टलैंड हेलिकाप्टर घोटाले के आरोपित बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल जेम्स की सुरक्षा को लेकर तिहाड़ जेल प्रशासन से जांच रिपोर्ट तलब की है।

कोर्ट ने यह आदेश मिशेल की उस अर्जी पर दिया, जिसमें उसने वर्ष 2019 की जांच रिपोर्ट पर पुनर्विचार की मांग की थी। रिपोर्ट में जेल में जहर देने की घटना की जांच की गई थी।

विशेष न्यायाधीश संजय अग्रवाल ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है क्योंकि आरोपित का कहना है कि उस पर जेल के अंदर जानलेवा हमला हुआ। यह एक पूर्व नियोजित साजिश थी, जिसके तहत जेल में उसे जहर देकर मारने की योजना बनाई गई थी। अदालत ने 29 अगस्त 2019 की जांच रिपोर्ट के आधार पर तैयार फाइल को मंगवाया।

क्रिश्चियन मिशेल की ओर से अधिवक्ता अल्जो के जोसफ ने पिछले सप्ताह याचिका दायर कर वर्ष 2019 की जांच रिपोर्ट की निष्पक्षता पर सवाल उठाए गए थे। उन्होंने दावा किया था कि तिहाड़ जेल नंबर-1 में एक कैदी द्वारा उन्हें जहर देने की कोशिश की गई थी। अधिवक्ता ने दलील दी कि उस समय भी मामला गंभीर था, लेकिन जांच को दबा दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular