Monday, March 2, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshHamirpurराठ में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती

राठ में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती

विकासखंड कार्यालय राठ में आज लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके जीवन, त्याग और समाज हित में किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला तथा उनके दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।हिंद एंजेल्स स्कूल की प्रबंधक व दुर्गा वाहिनी की जिलाध्यक्ष शिवांगी राजपूत ने कहा कि वीरांगना अहिल्याबाई होल्कर ने सांसारिक मोह-माया से मुक्त होकर गरीबों, पिछड़ों और उपेक्षित वर्गों के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए। उनके कार्य आज भी प्रेरणा का स्रोत हैं और उनकी जीवनी पढ़कर महिलाएं जोश व साहस से भर उठती हैं।वहीं, विधायक प्रतिनिधि भरत अनुरागी ने बताया कि अहिल्याबाई का जन्म एक सामान्य किसान परिवार में हुआ था, लेकिन उनकी प्रतिभा के कारण उनका विवाह राज परिवार में हुआ।

पति की मृत्यु के बाद उन्होंने शासन की बागडोर संभाली और जर्जर मंदिरों व मठों का पुनर्निर्माण करवाया। उनके त्याग और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा युवा मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ‘मानू’, मुख्य वक्ता सुधा बुधौलिया, कार्यक्रम संयोजक व राठ ब्लॉक प्रमुख रामदुलारी अनुरागी, सहसंयोजक रामसेवक राजपूत, प्रधान संघ की अध्यक्ष नीता सिंह, रामसिंह दीपू मुंशी, मुकेश गुप्ता, अनुज सक्सेना, महेंद्र गांधी, उदित नारायण त्रिपाठी सहित अनेक महिलाएं व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।यह आयोजन लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के समाजसेवा और नेतृत्व के आदर्शों को याद करने का एक सार्थक प्रयास रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular