Monday, March 2, 2026
spot_img
HomeMarqueeपालिका प्रशासन ने अतिक्रमण अभियान चलाकर सड़क किनारे रखे डिब्बे और गुमटियां...

पालिका प्रशासन ने अतिक्रमण अभियान चलाकर सड़क किनारे रखे डिब्बे और गुमटियां हटाई

बुल्डोजर देख कर सहम गए सड़क पटरी के दुकानदार

महोबा । अब नगर में नाले, नालियों के ऊपर और सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों की खैर नही है। कारण, पालिका प्रशासन ने नगर को साफ सुथरा रखने और लोगों को अतिक्रमण से निजात देने के लिए गुरूवार को पालिका और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से अतिक्रमण अभियान चलाकर सड़क किनारे रखे डिब्बे और गुमटियों को हटवाया, साथ ही अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि जल्द से जल्द सड़क पर किए गए अतिक्रमण को हटा लें अन्यथा उनके सामान को जब्त कर लिया जाएगा और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि शहर में सड़क किनारे विभिन्न मार्गों पर दुकानदारों द्वारा गुमटी, डिब्बे रखकर अतिक्रमण कर लिया गया है, जिससे सड़कें सकरी हो जाने से आए दिन जाम की स्थिति पैदा हो जाती है, साथ ही वाहन चालकों और राहगीरों को आवागमन में असुविधा का सामना करना पड़ता है। जिसे देखते हुए नगर पालिका ने गुरूवार को अतिक्रमण अभियान के पहले दिन परमानंद चैराहा से लेकर मंडी समिति तक अभियान चलाकर सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटवाया और दुकानदारों को स्वयं सामान हटाने के लिए समय दिया गया।

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अवधेश कुमार, पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता पंकज कुमार और नगर पालिका के अवर अभियंता विनोद कुमार, व नगर पालिका के सफाई नायक भूपंेद्र के अलावा नगर पालिका की टीम बुल्डोजर लेकर अतिक्रमण हटाने के लिए निकल पड़ी, इससे अतिक्रमण करने वाले दुकानदार सहम गए लेकिन अधिकारियों ने सामान स्वयं हटाने की चेतावनी देकर पहले दिन उन्हे छोड़ दिया, लेकिन अतिक्रमण अभियान अगले चरण में शुरू करने पर सख्त कर्रवाई की हिदायत दी गईं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular