Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomeMarqueeब्लांक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक संपन्न

ब्लांक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक संपन्न

संभल अवधनामा जिलाधिकारी के दिशा निर्देशों के क्रम में ब्लाॅक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक खण्ड विकास अधिकारी श्री अमरजीत सिंह की अध्यक्षता में विकास खण्ड रजपुरा सभागार में संपन्न हुई। समिति की बैठक में बालकों को बाल संरक्षण एवं सशक्त सरक्षणात्मक परिवेश पालन पोषण करने, बाल श्रम] बाल तस्करी बाल विवाह, परिवार की देख-रेख पाने, हिंसा व दुव्र्यवहार से बचने और संरक्षण जैसे विषय पर चर्चा की गयी। बाल विकास परियोजना अधिकारी नीता सैनी द्वारा किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम 2015 एवं बाल संरक्षण एवं कल्याण से जुड़ी योजनाओं के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से बताते हुए आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियमित समीक्षा हेतु कहा गया।

बैठक में संरक्षण अधिकारी श्री तेजपाल यादव ने सरकार द्वारा बालकों के हितार्थ चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, स्पाॅन्सरशिप योजना, बाल विवाह, बाल श्रम आदि के बारे में विस्तृत रूप से बताते हुये इन योजनाओ के अन्तर्गत पात्र बालको को नियमानुसार लाभान्वित करने हेतु कहा गया। 1098, 181, 112, 1076, 108, 102 आदि हेल्पलाइन नंबर के बारे में विस्तृत रूप मे बताते इन्हे सभी को प्रयोग हेतु कहा गया। बैठक में स्वास्थ्य विभाग से डा. अलीजान, शिक्षा विभाग से अरविन्द कुमार, पुलिस विभाग से एसआई सत्यपाल सिंह एवं सतेन्द्र सिंह, आईसीडीएस से मुख्य सेविका राजकुमारी, आकाश, विकास कुमार आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular