Sunday, March 15, 2026
spot_img
HomeMarqueeप्रेरणा और नव उमंग की यात्रा है मन की बात - कन्हैया...

प्रेरणा और नव उमंग की यात्रा है मन की बात – कन्हैया पासवान

भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

सिद्धार्थनगर। विकास खंड जोगिया के बूथ संख्या 415 पेडारी खुर्द पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ सुना।

मन की बात सुनने के उपरांत जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने कहा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात प्रेरणा और नव उमंग की यात्रा है, मन की बात कार्यक्रम देश को एक सूत्र में पिरोकर सभी देशवासियों की अपनी मातृभूमि की व्रत समापन सम्मान को राष्ट्र व्यापी स्वरूप प्रदान करता है।कहा कि प्रधानमंत्री जी की ओजस्वी और प्रेरणादायक वचन हमेशा हम सभी को प्रेरित करते हैं।

इस अवसर पर जिला मंत्री भाजपा अजय उपाध्याय, जिला मीडिया प्रभारी निशांत पाण्डेय, संतोष शुक्ला, फूलचंद जायसवाल, मंडल अध्यक्ष महेंद्र लोधी, राजेश दूबे, भोला कसौधन, आशीष दुबे, ग्राम प्रधान गोविंद पासवान, सर्वजीत पासवान एंव अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular