Wednesday, February 18, 2026
spot_img
HomePolitical'यह शशि थरूर का अपमान है', आलाकमान पर क्यों फूटा कांग्रेस नेता...

‘यह शशि थरूर का अपमान है’, आलाकमान पर क्यों फूटा कांग्रेस नेता का गुस्सा? पढ़ें क्या है पूरा मामला

कांग्रेस नेता के सुधाकरन ने कहा कि इस लिस्ट में शशि थरूर के नाम को शामिल न करने पर आलाकमान के फैसले पर हैरानी जताई। उन्होंने इसे थरूर का अपमान बताया है। सुधाकरन का कहना है कि शशि थरूर एक सक्षम नेता और पार्टी के वफादार सदस्य हैं। इसलिए उन्हें इस तरह अलग-थलग करना ठीक नहीं है।

केंद्र सरकार ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से ऑल पार्टी डेलिगेशन के लिए नेताओं के नाम के सुझाव मांगे थे।

कांग्रेस ने चार नाम- आनंद शर्मा, गौरव गोगोई, डॉ. सैयद नसीर हुसैन और राजा बरार के दिए थे। हालांकि, लिस्ट में तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर का नाम न होने के बावजूद केंद्र सरकार ने उन्हें ‘टीम इंडिया’ में शामिल किया। पार्टी आलाकमान के फैसले पर कांग्रेस नेता ने ही हैरानी जताई है।

कांग्रेस नेता के सुधाकरन ने कहा कि इस लिस्ट में शशि थरूर के नाम को शामिल न करने पर आलाकमान के फैसले पर हैरानी जताई। उन्होंने इसे थरूर का ‘अपमान’ बताया है। सुधाकरन का कहना है कि शशि थरूर एक सक्षम नेता और पार्टी के वफादार सदस्य हैं। इसलिए उन्हें इस तरह अलग-थलग करना ठीक नहीं है।

शशि थरूर पार्टी छोड़कर नहीं जाएंगे: के सुधाकरन

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक सुधाकरन ने थरूर के पार्टी छोड़ने की अफवाहों को भी गलत बताया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने थरूर से बात की है और उन्हें विश्वास है कि वह पार्टी नहीं छोड़ेंगे।

उन्होंने केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के अध्यक्ष पद से हटाए जाने पर राहत महसूस करने की बात कही और कहा कि वह पार्टी के प्रति वफादार रहेंगे। वह चुनाव संबंधी कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेंगे और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular