Wednesday, May 21, 2025
spot_img
HomeMarqueeआधा दर्जन पेट्रोल पंपों की जांच , तीन को नोटिस

आधा दर्जन पेट्रोल पंपों की जांच , तीन को नोटिस

शाहजहांपुर //जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश के क्रम में अरविन्द कुमार अपर जिलाधिकारी बिo राo, जिलापूर्ति अधिकारी के साथ आधा दर्जन पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें तीन पेट्रोल पंपों पर अव्यवस्था पाई। जिसके लिए तीन दिन के अंदर अपना पक्ष रखने हेतु नोटिस जारी किया गया।
एडीएम अरविंद कुमार ने पूरी टीम के साथ

नॉर्थ सिटी भारत पेट्रोलियम निकट पुलिस लाइन पुरुष शौचालय गंदा मिला , महिला शौचालय बंद मिला, स्टॉक बोर्ड अपडेट नहीं पाया, कंप्लेन रजिस्टर , मुफ्त हवा,आदि नहीं पाया गया। नोटिस जारी किया गया। इसी क्रम मे हिंदुस्तान पेट्रोलियम सिंधौली मे पुरुष, महिला शौचालय अत्यधिक गंदा मिला ऐसा प्रतीत हो रहा था कि लंबे समय से शौचालय सफ़ाई नहीं की गई है। शौचालय के लिए साइन बोर्ड नहीं लगा था।स्टॉक बोर्ड भरा हुआ नहीं पाया गया। कंप्लेन रजिस्टर नहीं मिला, मुफ्त हवा , रेडिएटर पानी आदि नहीं मिला नोटिस जारी किया गया देवी पेट्रोलियम भटपुरा चंदू पुवायां, महिला पुरुष शौचालय गंदा । महिला पुरुष शौचालय अलग अलग लिखा नहीं पाया गया।, मुफ्त हवा, पानी, रेडिएटर पानी ,कंप्लेन रजिस्टर आदि नहीं मिला स्टॉक बोर्ड अंकन नहीं पाया गया आदि ।नोटिस जारी किया गया। के पी फिलिंग स्टेशन, नायरा महिला पुरुष शौचालय साफ मिला।

उपरोक्त तीनों पेट्रोल पंपों मार्केटिंग डिसिप्लीन गाइडलाइंस का अनुपालन नहीं किया जा रहा था। ऐसे में उपरोक्त तीनों पेट्रोल पंपों को अपना पक्ष रखने हेतु तीन दिन का समय दिया गया। संतोषजनक उत्तर ना मिलने पर प्रथम बार 10000/ रुपया जुर्माना और दूसरे बार 25000/ रुपए जुर्माना आरोपित किया, जाएगा। और तीसरी बार आपूर्ति एवं बिक्री निलंबित कर दी जाएगी। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी पेट्रोल पंपों के स्वामियों की होगी। इसका कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा एडीएम अरविंद कुमार ने बताया है कि आए दिन मीडिया, जन शिकायत, सोशल मीडिया आदि के माध्यम से यह शिकायत प्राप्त हो रही है कि राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य राजमार्ग एवं विभिन्न राजमार्गों पर स्थित पेट्रोल पंपों के महिला पुरुष शौचालय की साफ सफ़ाई , मुफ्त हवा, रेडियेटर पानी, स्वच्छ प्रसाधन आदि की सुविधा संतोषजनक नहीं है। कतिपय शौचालय जीर्ण शीर्ण अवस्था में में है, कुछ पेट्रोल पंपों में ताला बंद होने की शिकायत भी संज्ञानित हुई है।तदनुक्रम जिलाधिकारी के आदेश के पर पंपों पर आवश्यक सुविधाओं को सुनिश्चित करने हेतु जनपद के सभी पेट्रोल पंपों के स्वामियों/ मैनेजर की मीटिंग भी 21/05/25 को आहूत की गई हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular