Wednesday, May 21, 2025
spot_img
Homekhushinagarचित्र परिचय 1 हाटा में भूमि पूजन करते राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा

चित्र परिचय 1 हाटा में भूमि पूजन करते राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा

चित्र परिचय 2 भगवान बुद्ध का दर्शन करते मंत्री हर्ष मल्होत्रा 

कुशीनगर के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है फ्लाईओवर का निर्माण : हर्ष मल्होत्रा

हाटा में 47 करोड़ की लागत से दो फ्लाईओवर का हुआ शिलान्यास

दुर्घटनाओं में मौतों का आंकड़ा देख द्रवित हुए गडकरी : विजय दुबे

जनता के लिए सौगात है फ्लाईओवर का शिलान्यास : मोहन वर्मा

कुशीनगर। भारत सरकार के शासक परिवहन एवं राजमार्ग तथा कारपोरेट मंत्रालय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा ने यहां कहा कि कुशीनगर के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है फ्लाईओवरों का निर्माण। आज से कुशीनगर जिले में पांच फ्लाईओवरों का निर्माण शुरू हो जाएगा।

गांधी स्मारक इंटर कालेज हाटा के खेल मैदान में मंगलवार को 47 करोड़ की लागत से बनने वाले फ्लाईओवरों के शिलान्यास समारोह में राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा ने बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह गर्व का क्षण है। गोरक्षनाथ मंदिर व महापरिनिर्वाण मंदिर कुशीनगर का दर्शन कर आशीर्वाद लिया है। पीएम मोदी व सीएम योगी दोनों विरासत की रक्षा कर रहे हैं। जो काम भगवान राम ने किया था, वही काम अब पीएम नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर इसका जीता जागता उदाहरण है। यूपी में एक्सप्रेस वे का जाल बिछ रहा है।

ये काम पीएम मोदी व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी कर रहे हैं। अयोध्या में हमारी विरासत की रक्षा हुई। भगवान राम का भव्य मंदिर बना है। चित्रकूट से प्रयागराज से वाराणसी तक एक्सप्रेस वे का निर्माण करने जा रहे हैं। राज्यमंत्री श्री मल्होत्रा ने कहा कि फ्लाईओवर के निर्माण के लिए सांसद विजय दुबे साधुवाद के पात्र हैं। कई बार ठहराव भी आए, लेकिन इन्होंने अपने प्रयासों से हार नहीं मानी। लगातार प्रयासरत रहे। इसी का परिणाम है आज फ्लाईओवर का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि पीएम ग्रामीण सड़क योजना में भी सड़के बनी है। इसका सर्वाधिक लाभ किसानों व व्यवसायियों को मिल रहा है। भारत विश्व की चौथी बड़ी आर्थिक ताकत बनेगा विकास की बदौलत।

सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि बाघनाथ व केन यूनियन चौराहे पर  फ्लाईओवर के शिलान्यास जनता कर लिए वरदान साबित होगा। पीएम मोदी ने न सिर्फ सेना के जवानों ही नहीं देश के नौजवानों के हाथ भी मजबूत किया है। फ्लाईओवर के निर्माण में पहले चूक हुई है। इसकी वजह से सैकड़ों मां की गोद व महिलाओं के सुहाग उजड़ गए। दुर्घटनाओं का आंकड़ा देकर नितिन गडकरी ने द्रवित होकर फ्लाइओवर के निर्माण की फाइल स्वीकृत किया। राजमार्ग मंत्री श्री मल्होत्रा ने रिमोट से अंडरपास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस मौके पर हाटा विधायक मोहन वर्मा समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।

जिले में 111 करोड़ से 5 फ्लाईओवरों का मंत्री ने किया शिलान्यास

कुशीनगर के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। 111 करोड़ की लागत से 5 फ्लाईओवर का एक साथ शिलान्यास हो रहा है। दो हाटा में व तीन अन्य फाजिलनगर, बघौचघाट मोड़, पटहेरिया व सलेमगढ़ चौराहा शामिल है। कुशीनगर में विकास का अध्याय बंद नहीं होगा, निरंतर जारी रहेगा। संकीर्णताओं से ऊपर उठकर विकास को गति देना होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular