पौली। विकास खंड पौली क्षेत्र के ब्लॉक मुख्यालय परिसर से सोमवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसका नेतृत्व ब्लॉक प्रमुख संघ जिला अध्यक्ष राम मिलन यादव और मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह ने किया।
तिरंगा यात्रा पौली ब्लाक मुख्यालय से चलकर क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए शिव मंदिर पौली पहुंच कर समाप्त किया गया। लोगों को सरकार द्वारा पाकिस्तान के विरुद्ध चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर को सफल बताते हुए देश की अखंडता के प्रति एकजुट रहने का आह्वान किया गया इस मौके पर राम मिलन यादव ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता एवं सेवा के अद्भुत साहस और सुर के सम्मान में देशभक्ति की भावना से वोट जन सैलाब का हिस्सा बनकर देश के वीरों को याद किया गया यह देश की सीमा पर तैनाद देश भक्तों के हौसले को बोल देने के दृश्य तिरंगा यात्रा निकाला गया।आज स्थिति ऐसी है कि देश की एकता जरूरी है ऐसे में देश के लोगों को राजनीति से ऊपर उठकर ऑपरेशन सिंदूर का समर्थन करने तथा धोखेबाज पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए आगे जाकर सरकार का समर्थन करने का अवसर है।
इस मौके पर समाज सेवी धर्मेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश की एकता और अखंडता के लिए कटिबंध है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने ठोस निर्णय के लिए जाने जाते हैं ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाला जा रहा है इसी क्रम में आज पौली क्षेत्र के कस्बा में तिरंगा यात्रा निकाल कर लोगों को एकता की लिए जागरूक किया गया इस अवसर पर ओम प्रकाश यादव , मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह अशोक यादव सभाजीत यादव राम ब्रिज कनौजिया भुनेश कुमार त्रिपाठी विनय पांडे रत्नेश पांडे ए पिंटू यादव चंद्रशेखर यादव मनमोहन यादव उमेश सिंह जमालुद्दीन, बिरेंद्र यादव, शम्भू, जोखू।