Tuesday, May 20, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshGorakhpurदेशभक्ति के नारों से गूंजा विधान सभा वीर जवानों को दी गई...

देशभक्ति के नारों से गूंजा विधान सभा वीर जवानों को दी गई श्रद्धांजलि

विधायक की अगुवाई में निकली तिरंगा यात्रा

गोरखपुर । पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सोमवार को तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा निकाली गई। यह यात्रा देश की एकता, अखंडता व संप्रभुता की रक्षा के लिए भारतीय सेना के अदम्य साहस को सलाम करने के लिए निकाली गई। क्षेत्रीय महामंत्री व विधायक प्रदीप कुमार शुक्ल के नेतृत्व में निकाली गई इस यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।

तिरंगा यात्रा की शुरुआत सहजनवा रेलवे स्टेशन स्थल से थाने चौराहे पर सम्पन्न हुई।भारतीय सेना के अदम्य साहस को सलाम करने को निकाली रैली में सिंदूर के सम्मान में, भारत है मैदान में, के लगे नारे।

सोमवार को विधायक प्रदीप कुमार शुक्ल की अगुवाई में ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी पर तिरंगा यात्रा निकाली गई।

विधायक प्रदीप शुक्ला,निवर्तमान जिला अध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह,वरिष्ठ भाजपा नेता राम जियावन मौर्य,जिला महामंत्री डा आर डी सिंह जिला उपाध्यक्ष छोटे लाल मौर्य,पूर्व विधायक जीएम सिंह अध्यक्ष प्रभाकर दुबे महेश दुबे,दिलीप यादव,विकास सिंह सहित तमाम जनप्रतिनिधियों,भाजपा पदाधिकारियों और आम नागरिकों ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर यात्रा का शुभारंभकिया। विधायक प्रदीप शुक्ला ने कहा कि आतंकवादियों ने निर्दोष लोगों की हत्या की।

इस यात्रा का कैप्टन ओमप्रकाश मिश्रा, सूबेदार जयप्रकाश सिंह, सूबेदार एस के शर्मा, हवलदार सत्येंद्रर, अभिमन्यु मौर्य श्याम बिहारी त्रिपाठी, ब्रह्मानंद शुक्ला, राम उजागर शुक्ला गोपाल गुप्ता, विनय सिंह, राम प्रकाश यादव रामपाल सिंह, मनोज सिंह, मनोज जायसवाल, संजय दुबे, देवानंद शुक्ला,दया शंकर सिंह, सूर्यनाथ विश्वकर्मा, रवि प्रताप सिंह, संतोष त्रिपाठी, नरेंद्र शुक्ला इंद्र निगम शिवचरण प्रसाद रवि प्रताप सोलंकी, इंद्रेश प्रसाद, राजू पांडेय, रुचिका मिश्रा व सुनैना सिंह हिस्सा बने।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular