Monday, May 19, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshHamirpurदो घर आग की भेंट, रंजिशन आगजनी का आरोप, पीड़ितों ने लगाई...

दो घर आग की भेंट, रंजिशन आगजनी का आरोप, पीड़ितों ने लगाई मदद की गुहार

मौदहा थाना क्षेत्र के ग्राम पारा में शुक्रवार देर रात अचानक लगी आग ने दो परिवारों की गृहस्थी को तहस-नहस कर दिया। आग की चपेट में आए गया प्रसाद यादव और राजेश यादव के घरों में रखा सारा सामान, अनाज और कपड़े जलकर राख हो गए। पीड़ितों ने रंजिशन आग लगाए जाने का आरोप लगाया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात जब गांव के लोग सो रहे थे, तभी अचानक दोनों घरों की अटारी सहित अन्य हिस्सों में आग की लपटें उठने लगीं।

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन फायर ब्रिगेड के देर से पहुंचने के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका। नतीजतन, दोनों घरों में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया।पीड़ितों ने बताया कि इस घटना से उनके सामने जीविका का संकट खड़ा हो गया है। खाने-पीने की व्यवस्था तक मुश्किल हो गई है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल मदद की गुहार लगाई है। साथ ही, रंजिशन आग लगाए जाने की आशंका जताते हुए पुलिस से मामले की गहन जांच की मांग की है।फिलहाल, आग से हुए नुकसान का आकलन नहीं हो सका है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर आक्रोश और दहशत का माहौल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular