इटावा। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू गुप्ता ने आगामी संगठनात्मक अभियान के बारे में चर्चा करते हुए बताया कि आतंकवाद के विरुद्ध भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के तहत कड़ी कार्यवाही करते हुए अदम्मय शौर्य व साहस का प्रदर्शन किया गया हैं।सेना के वंदन एवं अभिनंदन हेतु आगामी 17 मई 2025 दिन शनिवार को शाम 4 बजे शास्त्री चौराहा से शहीद स्मारक नुमाइश मैदान तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा।तिरंगा यात्रा शास्त्री चौराहा से आरम्भ होकर नौरंगाबाद चौराहा से चौगुर्जी होते हुए बलराम सिंह चौराहा से पक्का तालाब चौराहा से नुमाइश चौराहा होते हुए शहीद स्मारक नुमाइश मैदान पर जाकर समाप्त होंगी।आगामी 21 मई से 31 मई के बीच पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान चलाया जाएगा।
जिसके अन्तर्गत अनेकों प्रकार के कार्यक्रम जनपद में संचालित किए जाएंगे।इसमें महिला स्वयंसेवी संगठनों,स्थानीय निकायों और महिला निर्वाचित प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।इस दौरान बैठकें, गोष्ठियां,शोभा यात्रा,महिला सशक्तिकरण दौड़,कॉलेज-विश्वविद्यालयों में प्रतियोगिताएं,नुक्कड़ नाटक,नृत्य-नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रदर्शनी का आयोजन होगा।इस अभियान के माध्यम से भाजपा महारानी अहिल्याबाई की विरासत,सुशासन और सामाजिक सुधारों को जन-जन तक पहुंचाएगी।केंद्र और राज्य सरकार के समावेशी विकास और महिला सशक्तिकरण से जुड़े कार्यों को भी जनता तक पहुँचाने का काम किया जाएगा।पार्टी कार्यकर्ता और नेता रानी अहिल्याबाई के न्यायप्रिय प्रशासन, मंदिरों के जीर्णोद्धार,धार्मिक-सांस्कृतिक उत्थान और उनके दूरदर्शी नेतृत्व को आम जनता तक पहुंचाएंगे।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही सरकार के “विकास भी,विरासत भी” के सिद्धांत को भी प्रचारित किया जाएगा।अहिल्याबाई होलकर का जन्म 31 मई 1725 को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के चौंडी गांव में हुआ था।उनके 30 वर्ष के कार्यकाल को सुशासन,न्यायप्रियता, सामाजिक समरसता,धार्मिक सहिष्णुता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के कार्यों के लिए जाना जाता है।उन्होंने काशी विश्वनाथ से लेकर सोमनाथ मंदिर तक देशभर के लगभग 10 हजार मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया था।उन्होंने नारी सशक्तिकरण,सामाजिक न्याय और राष्ट्रनिर्माण के लिए अपने जीवन को समर्पित किया।इतिहासकार बताते हैं कि विरासत में मिले 16 करोड़ की पुश्तैनी खजाने से उन्होंने उत्तर में उत्तरकाशी (उत्तराखंड)से लेकर दक्षिण में रामेश्वरम (तमिलनाडू) तक और पश्चिम के सोमनाथ (गुजरात)से लेकर पूर्व के गया (बिहार)तक के तकरीबन 104 मंदिरों का जीणोद्धार किया।इस दौरान उन्होंने ज्यादातर शिवालयों का जीणोद्धार किया। अहिल्याबाई होल्कर को परम शिवभक्त के रूप में भी जाना जाता हैं।
उन्होंने सनातन धर्म के चारों धाम,सात पूरी और 12 ज्योतिर्लिंगों का जीर्णोद्धार कराया।वेद विद्वानों की नियुक्ति की और शास्त्रों के मनन चिंतन की व्यवस्था की।
अहिल्याबाई होल्कर का जन्म 300 वर्ष पूर्व हुआ था,परंतु उनके कार्य और विचार आज भी प्रासंगिक हैं।नागरिकों की सुविधाओं के लिए सड़क बनाना, कुएं एवं जलाशय खुदवाना,महिलाओं की शिक्षा की बात करना,मंदिरों का जीर्णोद्धार,धर्मशाला आदि का निर्माण करना अहिल्याबाई द्वारा किए ऐसे कार्य हैं, जो उन्हें कुशल प्रशासक की श्रेणी में खड़ा करते हैं।अहिल्याबाई होल्कर जी ने सत्ता संभालने के बाद बहुत ही स्पष्ट उद्घोषणा की थी कि मेरा पथ धर्म का पथ है,धर्म का पथ ही न्याय का पथ है।
न्याय का पथ हमें सर्वशक्तिमान और समर्थ बनाने में सहायक हो सकता है और उसी भाव के साथ उन्होंने उस कालखंड में सनातन धर्म की पुनर्स्थापना में अपना योगदान दिया था।उस विशाल और विराट व्यक्तित्व के प्रति भारत की सनातन धर्म की पवित्र परंपरा ने उन्हें ‘पुण्यश्लोक’ के रूप में सादर नमन करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की हैं।
जब महिलाओं के लिए शिक्षा प्राप्त करना भी आसान नहीं था।लेकिन तत्कालीन विपरीत परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने राज्य के शासन को संभाला साथ ही धार्मिक एवं सामाजिक सुधारों के कार्यों को भी आगे बढ़ाया। उनके शौर्य और कृत्यों को आज हम जान रहें हैंअहिल्याबाई होल्कर के पूरे जीवनकाल और कालखंड से हम लोग प्रेरणा लेंगे कि कैसे उन्होंने अपने जीवन में अच्छे प्रशासक और एक अच्छे धार्मिक आस्थक के रूप में स्वयं को स्थापित किया।प्रेस वार्ता में प्रमुख रूप से पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया,अभियान संयोजक व जिला महामंत्री शिवाकांत चौधरी,जिला महामंत्री प्रशांत राव चौबे, अभियान सह-संयोजक व जिला मंत्री राहुल राजपूत,अभियान सह-संयोजक व महिला मोर्चा अध्यक्ष विरला शाक्य, जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य, सोशल मीडिया जिला संयोजक विमलेश शाक्य,समीर सक्सेना उपस्थित रहें।