Tuesday, March 3, 2026
spot_img
HomeMarqueeविधायक महाराजी प्रजापति ने किया सनहा और लोकापुर में जल जीवन मिशन...

विधायक महाराजी प्रजापति ने किया सनहा और लोकापुर में जल जीवन मिशन की परियोजनाओं का निरीक्षण

घर घर जाकर जल कनेक्शन चेक किए, ग्रामीणों से ली जलापूर्ति के बारे में जानकारी

लोकापुर में नहीं पूरा हुआ है गृह संयोजन का काम

विधायक महाराजी प्रजापति ने अपनी टीम के साथ सनहा-परतोष मानिक और लौकापुर में जल जीवन मिशन के कार्यों का निरीक्षण किया। दोनों परियोजनाएं पूरी हो गई हैं। निर्बाध रूप से जलापूर्ति हो रही है। निरीक्षण के दौरान जल निगम के सहायक अभियंता इंजीनियर डी के गौतम,अवर अभियंता इंजीनियर नीरज प्रजापति,टी पी आई,डी पी एम यू , सभी फर्म के प्रतिनिधि, ठेकेदार और ग्राम वासी मौजूद रहे।

विधायक महाराजी प्रजापति ने ग्राम वासियों के साथ घर घर जाकर सभी जल कनेक्शन चेक किए और ग्राम वासियों से जलापूर्ति के बारे में जानकारी ली।

हर घर जल परियोजना -सनहा परितोष,2680आबादी के लिए संचालित है। परियोजना की निर्माण लागत 2.98करोड है।471के लक्ष्य के सापेक्ष यहां अभी तक 553जल कनेक्शन हुए हैं।

लोकापुर की आबादी 1395है।लौकापुर, भेंटुआ के पास स्थित ग्राम पंचायत है।जल जीवन मिशन की परियोजना लागत 1.38करोड रु है। परियोजना का काम पूरा हो चुका है।जल कनेक्शन/गृह संयोजन लक्ष्य के सापेक्ष पूरे नहीं हो पाए हैं।208के लक्ष्य के सापेक्ष यहां 157जल कनेक्शन हुए हैं। जलापूर्ति बराबर हो रही है।
निरीक्षण के दौरान विधायक प्रतिनिधि अरुण प्रजापति, समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रुदल यादव, वरिष्ठ सपा नेता महावीर कश्यप आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular