Monday, March 2, 2026
spot_img
HomeMarqueeआकाशीय बिजली गिरने से वृद्ध किसान की मौत, एक बकरी भी झुलसी

आकाशीय बिजली गिरने से वृद्ध किसान की मौत, एक बकरी भी झुलसी

उरई(जालौन)।थाना क्षेत्र चुर्खी के ग्राम चुर्खी में सुबह एक दर्दनाक हादसे में आकाशीय बिजली गिरने से 60 वर्षीय वृद्ध किसान की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में उनके साथ चर रही एक बकरी भी झुलस कर मर गई। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम चुर्खी निवासी श्यामबाबू पुत्र छेदीलाल (उम्र लगभग 60 वर्ष) सुबह करीब 9:30 बजे गांव के बाहर स्थित बगीचे में बकरी चरा रहे थे। इसी दौरान मौसम अचानक बिगड़ा और तेज गरज के साथ आकाशीय बिजली गिर पड़ी। इसकी चपेट में आकर श्यामबाबू की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं पास में मौजूद एक सफेद बकरी भी झुलसकर मर गई।घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और मृतक का शव महुए के पेड़ के नीचे पाया। मृतक के पुत्र शिवपूजन ने तहसील प्रशासन को प्रार्थना पत्र सौंपकर मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।ग्रामीणों ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि मृतक किसान के परिजनों को शीघ्र आर्थिक सहायता व सरकारी राहत राशि उपलब्ध कराई जाए।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular