Tuesday, March 3, 2026
spot_img
HomeMarqueeजिलाधिकारी के नेतृत्व में ऐतिहासिक सरोवरों को मिल रही संजीवनी

जिलाधिकारी के नेतृत्व में ऐतिहासिक सरोवरों को मिल रही संजीवनी

डीएम ने मदन का सागर का निरीक्षण कर सालों से बंद पड़े फ्लारेटिंग पुल को खुलवाया 

महोबा। बिंध्य पर्वत मालाओं सुरम्य सरोवरों और नैसर्गिक सुष्मा से परिर्पूण मदन सागर सरोवर के दिन अब जल्द ही बहुरने वाले है। कारण, जिले की लगनशील नवागत जिलाधिकारी गजल भारद्वाज अब ऐतिहासिक सरोवरों और ऐतिहासिक स्थलों को विकसित करने के लिए निकल पड़ी है। जिससे जिले के लोगों और देशी विदेशी पर्यटकों को अब पर्यटन स्थ्लों के विकास होने की उम्मीद जागी है।

जिलाधिकारी ने मदन सागर सरोवर का निरीक्षण किया और सरोवर की साफ सफाई के निर्देश दिए। डीएम के निर्देश पर मदन सागर की सफाई का कार्य युद्ध स्तर शुरू हो गया है। मदन सागर का पुनरुद्धार न केवल सुंदरता को बढाएगा बल्कि पर्यटन को भी बढावा मिलेगा। जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के साधन भी मयस्सर हो सकेंगे। जिलाधिकारी के ऐतिहासिक स्थलोें को बढावा देने के प्रति दिखाई जा रही रुचि से सुंदर झीलों और ऐतिहासिक स्थलों में एक बार फिर पर्यटकांे की आवाजाही शुरू होने की उम्मीद जागी है।

ऐतिहासिक मदन सागर सरोवर अनदेखाी के चलते वर्षो से अपनी उपेक्षा और बदहाली के लिए आंसू बहा रहा है। सालों से बंद पड़े फ्लोटिंग पुल जल्द ही खोल दिया जायगा। जिलाधिकारी के नेतृत्व में ऐतिहासिक सरोवरों को संजीवनी मिल रही है। डीएम के मदन सागर सरोवर क निरीक्षण दौरान साफ सफाई के निर्देश के बाद नगर पालिका की टीम सफाई अभियान में जुट गई है। सालांे से बंद पड़े फ्लोंटिंग पुल के खुलवाने के बाद अब पर्यटक मदन सागर सरोवर के बीचों बीच बने ऐतिहासिक खखरामठ को कारीब से देख सकेंगे। डीएम की विशेष पहल पर महोबा की संास्कृतिक पहचान भी एक नई दिशा मेें अग्रसर हो रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular