Monday, March 2, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAmbedkar Nagarअंतराष्ट्रीय मज़दूर दिवस पर एनटीपीसी टांडा मे हुआ भव्य कार्यक्रम सैकड़ो मज़दूर...

अंतराष्ट्रीय मज़दूर दिवस पर एनटीपीसी टांडा मे हुआ भव्य कार्यक्रम सैकड़ो मज़दूर हुए शामिल

51 लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित, श्रम कानूनों और योजनाओं पर दी गई जानकारी

अम्बेडकरनगर अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर श्रम विभाग, अंबेडकर नगर द्वारा टांडा स्थित एनटीपीसी परिसर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशानुसार सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय विधान परिषद सदस्य डॉ. हरिओम पांडेय और कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद रहे। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/अपर जिला जज, सहायक श्रमायुक्त राजबहादुर यादव, एनटीपीसी के महा प्रबंधक अभय मिश्रा, अपर महाप्रबंधक मानव संसाधन रजनीश खेतान,उपमहा प्रबंधक मानव संसाधन अनुराग सिन्हा, जन शिक्षण केंद्र की सचिव सुश्री सुषमा पाल, ट्रेड यूनियन के पदाधिकारी, श्रम विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं क्षेत्र के लगभग 400 श्रमिक उपस्थित रहे

सहायक श्रमायुक्त श्री यादव ने मजदूर दिवस की शुभकामनाएं देते हुए श्रम विभाग की योजनाओं और श्रम अधिनियमों की जानकारी साझा की। वहीं, अपर जिला जज ने श्रमिकों को उनके कानूनी अधिकारों से अवगत कराते हुए लोक अदालत की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।

मुख्य अतिथियों द्वारा श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 51 लाभार्थी श्रमिकों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। साथ ही प्रदेश सरकार की सेवा, सुरक्षा और सुशासन की नीतियों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के अंत में एनटीपीसी की एचआर अधिकारी सुश्री निष्ठा सिंह ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular