Monday, April 27, 2026
spot_img
HomeMarqueeगवां मे धूमधाम से निकली गई भगवान परशुराम शोभा यात्रा

गवां मे धूमधाम से निकली गई भगवान परशुराम शोभा यात्रा

भगवान परशुराम जन्मोत्सव की शोभायात्रा समस्त ब्राह्मण समाज की ओर से नगर पंचायत गवां में आयोजित की गई, जिसका शुभारम्भ भगवान परशुराम के चित्र पर दीप प्रज्वलित करके रजपुरा गन्ना मिल के प्रबंधक आशीष शर्मा, जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा एवं गिरीराज किशोर ने किया।

यह शोभायात्रा आनंद वाटिका से प्रारंभ होकर होली चौक, बबराला बस स्टैंड होते हुए हरि बाबा इंटर कॉलेज मार्ग से आनंद वाटिका पर ही सम्पन्न हुई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि आश्रमानन्द जी महाराज ने कहा कि आज हमें संगठनात्मक एवं रचनात्मक तरीके से एकजुट होकर अच्छे समाज का निर्माण करना चाहिए जिससे संपूर्ण मानव जाति का विकास हो सके। विश्व ब्राह्मण संघ के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा ने संपूर्ण ब्राह्मण समाज से अपने कर्तव्यों पर चिंतन करने का आह्वान किया।

संत नरेशानन्द जी महाराज ने ब्राह्मण बंधुओं से राजनीतिक रूप से सक्रिय रहने एवं एकजुट होकर रहने की गुहार लगाई। भगवान परशुराम शोभायात्रा के प्रभारियों ने कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किया एवं गवां के प्रत्येक मोहल्ले में भगवान परशुराम की प्रतिमा को भ्रमण कराया गया।

इस अवसर पर अमित शर्मा, हरीश शर्मा, जयदेव भारद्वाज एडवोकेट, अनुराग शर्मा, बनवारी लाल शर्मा, नीरज शर्मा, ललन शर्मा, पंकज शर्मा, नरेंद्र कुमार, लोकेश शर्मा, इंद्रप्रकाश त्रिपाठी, राधेश्याम शर्मा, सुरेश चंद्र शर्मा, दयानिधि शर्मा आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गिरिराज किशोर ने तथा संचालन अनुराग गौड़ एवं ललित भारद्वाज ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular