22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने भारत-पाकिस्तान के बीच रिश्ते और खराब कर दिए हैं। इस आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई है। अब सवाल ये है कि भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ रहे विवाद का भारत के स्टॉक मार्केट में कितना असर होगा। इसे लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है। चलिए इसके बारे में डिटेल में जानते हैं।
भारत और पाकिस्तान के बीच पहले से ही रिश्ते इतने अच्छे नहीं रहे हैं। जिसके चलते इनके बीच ट्रेडिंग या वस्तुओं की सप्लाई खत्म हो गई है। अब 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले ने कई तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं।
निवेशक ये जानना चाहते हैं कि क्या इन दोनों के बीच चल रहे हैं विवाद का नेगेटिव असर शेयर बाजार पर होगा। इसे लेकर एक रिसर्च रिपोर्ट सामने आई है। Anandrathi की रिपोर्ट की मानें तो भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक 4 बड़े विवाद हो चुके हैं।
इन 4 बड़े विवाद में कारगिल वार, संसद पर हुआ आतंकी हमला, उरी हमला, पुलवामा हमला शामिल हैं।
कितना हुआ शेयर बाजार पर असर?
Anandrathi की इस रिपोर्ट में बताया गया है कि इन 4 विवादों के दौरान भारत के स्टॉक मार्केट पर कितना प्रभाव पड़ा था।
कारगिल युद्ध
इतिहास में कारगिल युद्ध को बड़ा माना गया है। ये लड़ाई 3 मई 1999 में हुई थी। वहीं 26 जुलाई 1999 में ये खत्म हुई। इस बीच शेयर बाजार में महज 0.8 फीसदी की गिरावट आई थी।
संसद पर हुआ आतंकी हमला
साल 2001 में भारत के संसद पर आतंकी हमला हुआ था। इस आतंकी हमले ने दिसंबर 2001 से अक्टूबर 2002 तक अर्थव्यवस्था को प्रभावित किया। इस दौरान शेयर बाजार में 13.9 फीसदी की गिरावट आई है।
उरी हमला
साल 2016 में उरी हमला हुआ था। जिसके खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक किया गया। इस समय भी शेयर बाजार में 2.1 फीसदी की गिरावट आई है।
पुलवामा हमला
14 फरवरी 2019 को पुलवामा पर आतंकी हमला किया गया था। जिसके खिलाफ भी एक सर्जिकल स्ट्राइक किया गया था। ये हमला लगभग 1 महीने तक रहा। इस दौरान शेयर बाजार में 1.8 फीसदी की गिरावट आई है।
आगे कितना होगा प्रभाव?
4 दिन पहले यानी 25 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी गई थी। इस दिन बीएसई सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा गिर चुका था। वहीं 78,800 पर क्लोज हुआ था। इसके साथ ही एनएसई निफ्टी में 335 अंक की गिरावट आई है।
हालांकि इसके बाद शेयर बाजार में रौनक लौट आई है। अभी दोपहर 3.08 बजे बीएसई सेंसेक्स लगभग 80 अंक चढ़कर 80,290 पर ट्रेड कर रहे हैं। वहीं एनएसई निफ्टी में भी मामूली बढ़त दिखी थी। एनएसई निफ्टी अभी 2 अंक की गिरावट के साथ 24,326 पर कारोबार कर रहा है।
इस रिपोर्ट के हवाले से कहा जा सकता है कि शेयर बाजार पर इतना नेगेटिव असर नहीं होगा।
पाकिस्तान स्टॉक मार्केट का क्या है हाल?
22 अप्रैल को हुए हमले के एक दिन बाद पाकिस्तान स्टॉक मार्केट 1,18,910 पर ट्रेड कर रहे थे। आज 29 अप्रैल को केएसई 100, 113,811 पर ट्रेड कर रहा है। 23 अप्रैल से अब तक पाकिस्तान शेयर बाजार में 5099 अंक गिरा है।