Friday, October 3, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshHamirpurअज्ञात महिला का कंकाल मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

अज्ञात महिला का कंकाल मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

हमीरपुर, 28 अप्रैल 2025: जिले के थाना बिवांर क्षेत्र के ग्राम लरोंद में सीहो नाला के पास एक अज्ञात महिला का कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि  विष्णु दत्त शिवहरे, पुत्र  नंदू शिवहरे, निवासी ग्राम लरोंद, ने आज सुबह इसकी सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही थाना बिवांर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पाया गया कि एक बोरी के अंदर से निकला कंकाल पड़ा हुआ था। कंकाल के साथ मिले कपड़ों, चूड़ियों और अन्य सामग्री के आधार पर प्रारंभिक तौर पर यह माना जा रहा है कि यह किसी महिला का कंकाल है।मौके पर फील्ड यूनिट ने साक्ष्य संकलन की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस आसपास के गांवों में कपड़ों, चूड़ियों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मृतका की पहचान करने का प्रयास कर रही है। थाना पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।इस मामले में सीओ मौदहा ने बयान जारी कर कहा, “कपड़ों और चूड़ियों के आधार पर पता चला है कि कंकाल किसी महिला का है। डीएनए सैंपलिंग के लिए फील्ड यूनिट द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। कंकाल को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जाएगा और सभी पहलुओं पर गहन जांच की जा रही है। जल्द ही मृतका की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाया जाएगा। आमजन से अपील है कि कोई भी सुराग या जानकारी हो तो पुलिस को सूचित करें।”इस घटना ने क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और जल्द ही इस रहस्य से पर्दा उठने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular