Monday, March 2, 2026
spot_img
HomeMarqueeपहलगाम घटना के विरोध में उरई शहर में ऐतिहासिक बाजार बंदी रही

पहलगाम घटना के विरोध में उरई शहर में ऐतिहासिक बाजार बंदी रही

उरई (जालौन)।22 अप्रैल को पहलगाम कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा निर्दोष लोगों की हत्या के विरोध में आज उरई नगर के सम्मानित व्यापारियों ने संयुक्त व्यापार मंडल के सहयोग से स्वेच्छा से अपने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु राष्ट्रहित में सच्ची श्रद्धांजलि प्रेषित की। व्यापारियों ने आज अपने अपने प्रतिष्ठानों को बंद कर वास्तव में राष्ट्र के प्रति अपना अपना समर्पण दिखाया। 3 घंटे की सांकेतिक बंदी का संपूर्ण समर्थन मिला ।आज घंटाघर,बलदाऊचौक,सराफा बाजार,भरत चौक,जवाहर गंज,राठ रोड,स्टेशन रोड,आर्यकन्या रोड डी वी सी चौराहा आंबेडकर चौराहा मिश्रा मार्केट बॉम्बे सिलेक्शन बाली गली मेन रोड अस्पताल गेट मच्छर चौराहा कृष्णा टॉकीज बाली गली इलाहाबाद बैंक चौराहा क्लब मार्केट जिला परिषद ओर विशेष रूप से बजरिया क्षेत्र के व्यापारियों ने अपनी अपनी दुकानों को बंद कर देश के प्रति ओर दिवंगत आत्माओं के प्रति अपनी  सांत्वना दी।

सफल बाजार बंदी के आयोजन में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल,भारतीय उद्योग व्यापार मंडल,उत्तर प्रदेश उद्योग प्रतिनिधि मंडल,उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन CAIT,सराफा बाजार एसोशिएशन औषधि विक्रेता परिषद के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने अपनी अपनी सहभागिता की।अंत में घंटाघर चौराहा पर एकत्रित होकर सभी व्यापारियों ओर पदाधिकारियों ने पहलगाम कश्मीर में दिवंगत हुऐ आत्माओं के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि प्रेषित की। इस अवसर पर व्यापारी नेता संतोष गुप्ता तरुण तिवारी अरुण त्रिपाठी सुनील शिवहरे आनंद परिहार मनोज माहेश्वरी संजय गुप्ता अनिल यादव श्याम किशोर सर्राफ संजीव सिपोलिया रोहित अग्रवाल मोंटू मिश्रा कंचन शिवहरे विजय बाजपेई गोपाल मिश्रा बबलू दुबे अंकित त्रिपाठी मनोज पोरवाल धर्मेंद्र कुलश्रेष्ठ उत्कर्ष गुप्ता राजकुमार अग्रवाल पवन तिवारी प्रभात तिवारी प्रदीप द्विवेदी गोपाल सोनी धर्मेंद्र शर्मा एवं अन्य व्यापारी गण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular