शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर। 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल सिद्धार्थनगर द्वारा सीमा पर स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त गस्ती कर ग्रामीणों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा| हाल ही में हुए जम्मू -कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के मद्देनजर दिनांक रविवार को 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, सिद्धार्थनगर की सीमा चौकी धनौरा के जवानों द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस और पी.ए.सी के जवानों के साथ समन्वय बैठक व सीमाई क्षेत्र में संयुक्त गस्ती किया गयाI 43वी वाहिनी एस.एस.बी द्वारा स्थानीय पुलिस के साथ लगातार संयुक्त गस्ती कर सीमाई क्षेत्र की निगरानी किया जा रहा है जिसका मुख्य उद्देश्य सीमा पर असामाजिक तत्वों द्वारा अप्रिय घटना के मंसूबे को असफल कर सीमाई क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल कायम रखना, अवैध तस्करी पर अंकुश लगाना, किसी तीसरे देश के नागरिक के अवैध घुसपैठ को नाकाम करना और स्थानीय लोगो के दिलों में सुरक्षा की भावना पैदा करना है I
एस.एस.बी द्वारा भारत से नेपाल व नेपाल से भारत आने-जाने वाले व्यक्तियों, उनके सामानों और वाहनों की गहन जाँच के उपरांत ही आवागमन की अनुमति दी जा रही हैI इसी क्रम में आज सीमा चौकी धनौरा के प्रभारी, निरीक्षक नीरज शर्मा के अध्यक्षता में शोहरतगढ थाना अध्यक्ष और 30वीं वाहिनी पी.ए.सी, उत्तर प्रदेश के जवानों के साथ समन्वय बैठक व संयुक्त गस्ती किया गयाI बैठक के दौरान आपसी सहयोग से सीमा क्षेत्र में शांति माहौल को कायम रखने के साथ साथ सुरक्षा संबंधित बिंदुओं पर चर्चा किया गया। साथ ही सीमाई क्षेत्र में संयुक्त गस्ती कर ग्रामीणों के मन में सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। इस दौरान धनौरा सीमा चौकी के प्रभारी व एस. एस. बी के अन्य जवानों के साथ साथ शोहरतगढ थानाध्यक्ष विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी, उप निरीक्षक विजय प्रताप यादव के साथ अन्य 03 जवान तथा 30वीं वाहिनी पी.ए.सी से सहायक उप निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह के साथ अन्य 13 कार्मिक शामिल रहे।