Monday, March 2, 2026
spot_img
HomeItawaछात्र-छात्राओं ने श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त करके महाविद्यालय का नाम रोशन किया है-...

छात्र-छात्राओं ने श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त करके महाविद्यालय का नाम रोशन किया है- इं.अंकित तिवारी

इटावा। नारायन कॉलेज ऑफ साइंस एण्ड आर्ट्स में अध्ययनरत बीबीए प्रथम, तृतीय,पंचम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने अपने शानदार परिणाम से महाविद्यालय को गौरवान्वित किया।संस्था के वाइस चेयरमेन इं.अंकित तिवारी ने सभी छात्र-छात्राओं को उनके श्रेष्ठ परिणाम के लिये बधाई दी।उन्होंने कहा कि आज हमे यह सूचित करते हुये वडा हर्ष हो रहा है कि हमारे महाविद्यालय के प्रथम तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त करके महाविद्यालय का नाम रोशन किया है।इस वर्ष के सेमेस्टर परिणामों  मे भी महाविद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है।बीबीए प्रथम सेमेस्टर में खुशी मिश्रा ने प्रथम स्थान सुधान्शु अनमोल सिंह,तमन्ना वर्मा करिश्मा यादव एवं प्रियान्सी द्वितीय एवं दीक्षा यादव,आयुषी नियासा और भूमि ने सयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया तृतीय सेमेस्टर में अमन वारसी ने प्रथम स्थान,पुष्कर केशरवानी एवं शगुन भदौरिया ने सयुक्त रूप से ने द्वितीय एवं तिवारी खुशी प्रदीप कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया पंचम सेमेस्टर में दिव्यांका सिंह ने प्रथम श्रेया दीक्षित ने द्वितीय एवं आकांक्षा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।नारायन ग्रुप के प्राचार्य योगेश कुमार ने सभी छात्र-छात्राओं को मेडल पहना कर सम्मानित किया और बीबीए एचओडी ने कहा कि इस परिणाम को प्राप्त करने में हमारे महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं की सच्ची लगन से अध्ययन करना है।यदि आप निरन्तर प्रयास करते रहेगे तो आप अपने जीवन में किसी भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकते है।महाविद्यालय में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बीसीए एचओडी राहुल पाल बीबीए एचओडी योगेश वर्मा बीएससी एचओडी जयन्त अर्जुन डीएलएड एचओडी योगीराज पुरवार सुमन लता चन्द्र कमार,अनिकेत यादव,अभिषेक मिश्रा,अनुराग द्विवेदी ने बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular