Monday, March 2, 2026
spot_img
HomeMarqueeमनरेगा के कार्यों के भुगतान के लिए भारत सरकार ने अवमुक्त की...

मनरेगा के कार्यों के भुगतान के लिए भारत सरकार ने अवमुक्त की लगभग 24अरब रू की धनराशि

नये वित्तीय वर्ष में मनरेगा कर्मियों और मनरेगा मजदूरों के लिए लगभग छः महीने बाद अच्छी खबर आई है। ग्रामीण विकास मंत्रालय, कृषि भवन दिल्ली से उत्तर प्रदेश में मनरेगा के कार्यों के भुगतान के लिए लगभग 24अरब रूपए धनराशि की प्रथम किश्त जारी हुई है।यह धनराशि एक दो दिन के भीतर सभी जिलों में पहुंचने की संभावना है।

मंत्रालय के एकाउंट और पेमेंट आफिसर की ओर से 21अप्रैल को इस आशय का पत्र जारी किया गया है। केंद्र सरकार ने प्रथम किश्त के रूप में 23438058000रू की धनराशि अवमुक्त की गई है। अनुसूचित जातियों के लिए 6912477000रू और अनुसूचित जातियों के लिए 22,5715000रू जारी किए गए हैं।अन्य के लिए 16299866000रू स्वीकृत और अवमुक्त किए गए हैं।

मनरेगा में पूरे प्रदेश में नवम्बर 2024से ही भुगतान नहीं हो रहे थे। प्रदेश के सभी जिलों में लेबर पेमेंट न होने से अधिकांश ग्राम पंचायतों में काम बंद हो गये। ग्राम प्रधानों ने हाथ खड़े कर दिए। अवधनामा ने इस समस्या को कई बार प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर का असर रहा और केंद्र सरकार ने समस्या को संज्ञान में लिया।पहली किश्त की धनराशि 24अरब रू जारी हो गई है। शीघ्र ही मजदूरों के खाते में मजदूरी के पैसे पहुंचने लगेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular