Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomeMarqueeविद्यालय को मिला पंखा, बच्चों को मिली गर्मी से राहत

विद्यालय को मिला पंखा, बच्चों को मिली गर्मी से राहत

डुमरियागंज सिद्धार्थनगर। स्वस्थ बच्चे ही स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण करते हैं, इसी भावना को चरितार्थ करते हुए श्री जय गंगा गायत्री गौ विज्ञान अनुसंधान ट्रस्ट ने संविलयित उच्च प्राथमिक विद्यालय भनवापुर के ईको क्लब के सदस्यों को दो पंखे उपहार स्वरूप भेंट किए हैं। गौ सेवक गव्य सिद्ध प्रभुनाथ मिश्र ने विद्यालय पहुंचकर बच्चों को इस भीषण गर्मी से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह सौगात प्रदान की।

इन पंखों के मिलने से विद्यालय के कक्षा कक्ष में एक अतिरिक्त पंखे की व्यवस्था हो गई है, जिससे बच्चों को गर्मी में अधिक सुविधा मिलेगी। प्रभुनाथ मिश्रा ने इस अवसर पर बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने की प्रेरणा दी और कहाकि वे विद्यालय को अपना एकमात्र लक्ष्य बनाकर नियमित रूप से आएं। ईको क्लब के सभी सदस्यों ने गव्य सिद्ध श्री प्रभुनाथ मिश्र का हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ. चन्देश्वर यादव, सहायक अध्यापक अखिलेश सिंह, लाल बहादुर, अमरावती चौधरी, नवरत्न वरुण, राम मूरत यादव तथा जिला अध्यक्ष ब्लॉक प्रमुख संघ लवकुश ओझा के प्रतिनिधि रिशु सिंह भी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular